फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   aam aadmi party spokesman gaurav sharma statement at shimla regarding assembly election

राजनीति: गौरव शर्मा बोले- कांग्रेस खत्म, हिमाचल विधानसभा चुनाव में आप और भाजपा में ही मुकाबला

Tue, 12 Apr 2022 09:22 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 12 Apr 2022 09:22 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी के हिमाचल प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने कहा कि आप की बढ़ती लोकप्रियता और जनाधार से भाजपा की जमीन खिसकती नजर आ रही है। भाजपा आप कार्यकर्ताओं को तोड़ने में लगी है। हिमाचल की राजनीति में पिछले दिनों से उथल-पुथल मची है। 

विज्ञापन
aam aadmi party spokesman gaurav sharma statement at shimla regarding assembly election
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी के हिमाचल प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने कहा कि आप की बढ़ती लोकप्रियता और जनाधार से भाजपा की जमीन खिसकती नजर आ रही है। भाजपा आप कार्यकर्ताओं को तोड़ने में लगी है। हिमाचल की राजनीति में पिछले दिनों से उथल-पुथल मची है। आम आदमी पार्टी के दस्तक देते ही यह सब शुरू हुआ है। उनका दावा है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी प्रदेश में सरकार बनाएगी। पिछले दिनों जिन लोगों ने भाजपा का दामन थामा है, उनका नाम किसी ने नहीं सुना था।

विज्ञापन


मंडी रैली से साफ  हो गया है कि इस बार विधानसभा चुनाव में मुकाबला आप और भाजपा में होगा। कांग्रेस देश के सभी राज्यों से खत्म हो गई है। आप पूरी तरह से चुनाव के लिए तैयार है और किसी के जाने से पार्टी की चुनावी तैयारियों पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। हिमाचल की जनता बेहतर विकल्प चाहती है। आम जनता अब चर्चा करने लगी है कि दिल्ली मॉडल और पंजाब में हो रहे विकास कार्यों से हिमाचल में भी अरविंद केजरीवाल की लहर आ रही है। भाजपा और कांग्रेस का जो खेल चल रहा था, उसे खत्म करने के लिए अब आम आदमी पार्टी आ गई है। आप ने दिल्ली में स्वास्थ्य, पानी और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं प्रदान कर लोगों को राहत दी है। पंजाब में भ्रष्टाचार खत्म हो गया है। 
विज्ञापन


आप ने पंजाब को ठगा, हिमाचल में ऐसा नहीं होगा: खन्ना
वहीं, भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि हिमाचल में आम आदमी पार्टी ने रेत का महल बनाया था, जो धीरे-धीरे ढह गया है। आप ने हिमाचल की जनता से बहुत वायदे किए थे। मंडी में रोड शो निकलने की कोशिश की गई, पर उनका कोई भी प्रयास सफल नहीं हो सका है। खन्ना ने कहा कि कोई भी राजनीतिक दल चुनाव लड़ता हैं और जीत हासिल करता है। उसका आधार उसका संगठन होता है और आज जिस प्रकार से हिमाचल प्रदेश में आप ने अपने संगठन को भंग किया है, उससे साफ है कि हिमाचल प्रदेश में आप अपना पूरा आधार खो चुकी है। इस पार्टी का वजूद हिमाचल में बनने से पहले ही खत्म हो गया है। जिस प्रकार से उन्होंने पंजाब को ठगा है, हिमाचल में ऐसा नहीं होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अगर चार जा रहे तो रोज 400 ज्वाइन कर रहे आम आदमी पार्टी : भंडारी 

प्रदेश में अगर चार लोग आम आदमी पार्टी को छोड़कर जा रहे हैं तो 400 ज्वाइन भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने और जाने की प्रक्रिया चली रहती है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। यह बात आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आईडी भंडारी ने मंगलवार को कही है। उन्होंने कहा कि आप को बड़े चेहरे से ज्यादा आम आदमी चाहिए। राज्य की नई कार्यकारिणी की घोषणा केंद्रीय नेतृत्व जल्द करेगा। यह मालूम रहे कि आप ने एक दिन पहले ही राज्य कार्यकारिणी को भंग किया है। आम आदमी पार्टी छोड़कर जाने वालों के बारे में आईडी भंडारी ने मंगलवार को दो टूक कहा कि दल-बदलू लोगों की कोई विचारधारा नहीं होती है।

भाजपा ने मीडिया में सनसनी बनाने के लिए ही ऐसे लोगों को ज्वाइन करवाया है। उन्होंने कहा कि लोग खुद फोन कर रहे हैं कि वे आम आदमी पार्टी को ज्वाइन करना चाहते हैं। आम आदमी पार्टी में हर व्यक्ति का स्वागत है। बड़े चेहरों का आम आदमी पार्टी में अभिनंदन है, बशर्ते वे केवल इसलिए ही आप को ज्वाइन नहीं करें कि उन्हें टिकट चाहिए। टिकट को बाद में तय होते हैं। प्रदेश के लोगों का भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों से मोहभंग हो चुका है, इसलिए ही वे आप में विश्वास जता रहे हैं। आप की विचारधारा भ्रष्टाचार के खिलाफ है, इसीलिए भी लोग इस पार्टी में विश्वास जता रहे हैं। प्रदेश में शासन करने वाले दोनों दलों ने पिछले 40-50 साल में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed