फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Aam Aadmi Party Protest in Nahan Himachal shav yatra of prime minister

Aam Aadmi Party Protest: आप ने नाहन में निकाली प्रधानमंत्री की शव यात्रा, पुतला फूंका

Sun, 19 Jun 2022 06:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 19 Jun 2022 06:50 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी (आप) ने उपायुक्त कार्यालय के गेट के बाहर पहुंचकर प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। आप के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष ठाकुर ने अग्निपथ भर्ती योजना की कड़े शब्दों में निंदा की।

विज्ञापन
Aam Aadmi Party Protest in Nahan Himachal shav yatra of prime minister
प्रधानमंत्री का पुतला फूंकते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता। - फोटो : संवाद

विस्तार

अग्निपथ भर्ती योजना के विरोध में देश भर में बवाल के माहौल के बीच युवाओं में आक्रोश बढ़ रहा है। राजनीतिक दल भी इस मुद्दे को खूब भूना रहे हैं। रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) ने सैकड़ों युवाओं के साथ जिला मुख्यालय नाहन में अग्निपथ योजना का जोरदार तरीके से विरोध किया। 

विज्ञापन


आप कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष ठाकुर के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपायुक्त कार्यालय तक शव यात्रा निकाली। दिल्ली गेट पार्किंग से झंडे, बैनर, तख्तियां लेकर कार्यकर्ता निकले और चौगान, नया बाजार, शहीद स्मारक से होते हुए उपायुक्त कार्यालय तक पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


भर्ती दो या अर्थी दो..., युवा विरोधी मोदी.., युवा अपना हक मांगता, नहीं किसी से भीख मांगता.., सेना में राजनीति नहीं चलेगी.., नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद.., जैसे नारे भी लगाए गए।उपायुक्त कार्यालय के गेट के बाहर पहुंचकर प्रधानमंत्री का पुतला फूंका गया। इस मौके पर आप के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष ठाकुर ने अग्निपथ भर्ती योजना की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने इस योजना को देश के युवाओं के साथ खिलवाड़ करार दिया। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर पार्टी युवाओं के साथ खड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने राष्ट्रपति से मांग करते हुए कहा कि तुरंत प्रभाव से अग्निपथ योजना को रद्द कर पूर्व की भांति ही सेना में युवाओं की भर्ती की जाए। उल्लेखनीय है कि आप के प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी नाहन में ही मौजूद रहे। वह किसी के घर पर शोक प्रकट करने आए हुए थे। इस दौरान शहर में कई जगहों पर पुलिस के जवान भी खड़े थे। बावजूद इसके आप कार्यकर्ताओं ने आराम से शहर में प्रधानमंत्री की शव यात्रा निकाली और पुतला फूंका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed