{"_id":"63307e5ff087274e10080301","slug":"aam-aadmi-party-himachal-pradesh-and-himachal-vidhan-sabha-election-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aam Aadmi Party: चुनावी समीकरण बिगाड़ सकते हैं आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aam Aadmi Party: चुनावी समीकरण बिगाड़ सकते हैं आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी
Mon, 26 Sep 2022 10:48 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 26 Sep 2022 10:48 AM IST
सार
भाजपा सरकार में मंत्री और सांसद रहे डॉ. राजन सुशांत इस बार आप के टिकट पर फतेहपुर से चुनाव लड़ रहे हैं। डॉ. सुशांत भाजपा से चार बार विधायक रहे हैं। धूमल सरकार में राजस्व मंत्री थे।
विज्ञापन
आप उम्मीदवारों की पहली सूची जारी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आम आदमी पार्टी (आप) ने चार सीटों पर प्रत्याशी उतारकर विधानसभा चुनाव के लिए ताकत झोंकना शुरू कर दिया है। तीन प्रत्याशी पहले भाजपा या कांग्रेस में रहे हैं। लिहाजा, सिरमौर जिला की पावंटा साहिब, कांगड़ा जिला की नगरोटा बगवां और फतेहपुर सीट पर भाजपा और कांग्रेस के समीकरण बिगड़ सकते हैं। इन सीटों पर दोनों ही दलों की चिंता बढ़ गई है। हालांकि, भाजपा और कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि हिमाचल में आप का कोई जनाधार नहीं है।
विज्ञापन
भाजपा सरकार में मंत्री और सांसद रहे डॉ. राजन सुशांत इस बार आप के टिकट पर फतेहपुर से चुनाव लड़ रहे हैं। डॉ. सुशांत भाजपा से चार बार विधायक रहे हैं। धूमल सरकार में राजस्व मंत्री थे। डॉ. सुशांत वर्ष 1982 में सबसे कम उम्र के विधायक बने थे। 2009 में कांगड़ा-चंबा लोकसभा सीट से सांसद चुने गए। वहीं, हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष और राष्ट्रीय महासचिव रहे मनीष ठाकुर मार्च 2022 में आप में शामिल हुए हैं। उन्हें आप ने उन्हें पांवटा साहिब से प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन
उमाकांत डोगरा 2012 में भाजपा के साथ थे। 2017 में भाजपा से टिकट के लिए आवेदन किया था, लेकिन टिकट अरुण को दिया गया। वर्ष 2018 में उन्होंने आप का दामन थामा था। वहीं, माकपा में रहे सुदर्शन जस्पा हाल ही में आप में शामिल हुए हैं। वह वर्तमान में आप के लाहौल स्पीति जिला प्रभारी हैं। उन्होंने भी अपने समर्थकों के साथ लाहौल स्पीति में चुनावी अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन