फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Aadhitri and Saranjali ran the fastest in the marathon.

Shimla News: मैराथन में आधित्री और सरांजली दौड़ीं सबसे तेज

Sat, 18 Apr 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Aadhitri and Saranjali ran the fastest in the marathon.
ताराहॉल स्कूल में किया गया स्पर्धा का आयोजन
विज्ञापन

अभिभावकों में सीमा चंदेल और विशाल रांगटा रहे प्रथम
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। ताराहॉल स्कूल में शनिवार को स्टेप्स देट हील द वर्ल्ड थीम पर मैराथन का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल के कक्षा पांचवीं से बारहवीं तक के छात्रों ने भाग लिया। इसमें स्कूल के विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावकों ने हिस्सा लिया।


स्कूल प्रबंधन के अनुसार मैराथन दो वर्गों में होगी। मैराथन प्रतियोगिता में कक्षा पांचवीं वर्ग में आधित्री ने प्रथम, सयेशा राज ने द्वितीय और आन्वी ने तृतीय स्थान हासिल किया। कक्षा छठी से आठवीं वर्ग में सरांजली चौहान ने पहला, जैस्वानी सिंह कंवर ने दूसरा और साधिका शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कक्षा नौवीं से बारहवीं वर्ग में वैष्णवी कुठियाला ने प्रथम, सीरत दुल्टा ने द्वितीय और आलिया शर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया। अभिभावकों में मातृ वर्ग में सीमा चंदेल प्रथम, सुनीता द्वितीय और वंदना शर्मा तृतीय रहीं। पुरुष वर्ग में विशाल रांगटा प्रथम, संजय शर्मा द्वितीय और जयदेव सिंह तृतीय स्थान पर रहे। इसमें कक्षा पांचवीं से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने चौड़ा मैदान से ताराहॉल फिंगास्क मार्ग से दौड़ लगाई। वहीं कक्षा नौवीं से बारहवीं के विद्यार्थियों ने एडवांस स्टडी से ताराहॉल तक दौड़ लगाई। प्रधानाचार्य रीतु शर्मा ने सभी प्रतिभागियों को संबोधित किया और विजेताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article