फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Aadhaar's biometric of all students of five and 15 years will be updated, Directorate of Education issued orde

Himachal: पांच और 15 वर्ष के सभी विद्यार्थियों के आधार की बायोमीट्रिक अपडेट होगी, निदेशालय ने जारी किए आदेश

Thu, 02 Feb 2023 05:49 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 02 Feb 2023 05:49 PM IST
सार

प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थानों में पांच और 15 वर्ष के सभी विद्यार्थियों के आधार की बायोमीट्रिक अपडेट होगी। इसके लिए संस्थानों में आवश्यक बायोमीट्रिक अपडेट शिविर लगाए जाएंगे। 

विज्ञापन
Aadhaar's biometric of all students of five and 15 years will be updated, Directorate of Education issued orde
उच्च शिक्षा निदेशालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थानों में पांच और 15 वर्ष के सभी विद्यार्थियों के आधार की बायोमीट्रिक अपडेट होगी। इसके लिए संस्थानों में आवश्यक बायोमीट्रिक अपडेट शिविर लगाए जाएंगे। इस संबंध में उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से सभी शिक्षण संस्थानों और उपनिदेशक उच्चतर शिक्षा को आदेश जारी किए गए हैं। जारी पत्र के अनुसार पांच और 15 वर्ष के छात्रों के आधार अपडेशन सात और 17 वर्ष पर निर्योग्य (डिसेबल) हो जाएंगे। वर्तमान में पांच वर्ष तक के 5.34 लाख और 15 वर्ष तक के 15.2 लाख विद्यार्थियों के आवश्यक आधार अपडेट लंबित हैं।

विज्ञापन


सभी संबंधित अधिकारियों को इसके लिए जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित करने तथा इस कार्य के लिए आवश्यक उपकरणों को स्थापित करने के लिए भी दिशा निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि सभी विद्यार्थियों का आधार बायोमीट्रिक अपडेट पूर्ण किया जा सके। इस परियोजना को लागू करने के लिए हिमाचल प्रदेश समग्र शिक्षा नोडल एजेंसी के तौर पर कार्य करेगी। सभी शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों को पात्र विद्यार्थियों के आधार अपडेशन के लिए होने वाले शिविरों में सुविधा देने और इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed