फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Aadhaar is mandatory for MGNREGA from 1st april 2015.

बिना आधार मनरेगा में नहीं मिलेगा काम

Mon, 02 Mar 2015 08:59 PM IST
Updated Mon, 02 Mar 2015 08:59 PM IST
विज्ञापन
Aadhaar is mandatory for MGNREGA from 1st april 2015.

मनरेगा में काम करने वाले मजदूरों के लिए एक अप्रैल से आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है। अब मनरेगा में काम करने से पहले आधार कार्ड पंजीकरण करवाना होगा। एक अप्रैल से केंद्र सरकार देश के 300 जिलों में मनरेगा को डीबीटी योजना से जोड़ने जा रही है जिसमें प्रदेश के सभी जिले शामिल हैं।

विज्ञापन


केंद्र सरकार ने 18 फरवरी को प्रदेश सरकार को सूचित कर दिया है। केंद्र सरकार ने इस कार्यक्रम की निगरानी की जिम्मेदारी जिलों के उपायुक्तों को सौंपी है। मनरेगा में काम करने वाले जिस मजदूर ने आधार के लिए पंजीकरण नहीं किया है, उसका पंजीकरण करवाने का उत्तरदायित्व खंड विकास अधिकारी को दिया गया है ताकि इस योजना को सफल बनाया जा सके।
विज्ञापन

प्रदेश में मनरेगा के तहत 2247512 लोगों का पंजीकरण

Aadhaar is mandatory for MGNREGA from 1st april 2015.

प्रदेश में मनरेगा के तहत 2247512 लोगों का पंजीकरण किया गया है जिसमें 1281755 लोगों के आधार ही एमआईएस में अपलोड हैं जबकि 965757 लोगों के आधार अभी एमआईएस में नहीं चढ़े हैं। अभी तक प्रदेश में केवल 57 प्रतिशत मजदूरों के आधार कार्ड ही मनरेगा सॉफ्टवेयर में अपलोड हैं जबकि 43 प्रतिशत मजदूरों के आधार कार्ड अपलोड होने बाकी हैं।

एक महीने में अपलोड होंगे 15 फीसदी आधार-
दो सालों से मनरेगा में काम करने वाले मजदूरों में से 85 प्रतिशत मजदूरों के आधार बन चुके हैं और उन्हें एमआईएस में अपलोड भी कर दिया गया है। बचे हुए 15 प्रतिशत मजदूरों के आधार कार्ड एक माह में अपलोड करने होंगे। जिन मजदूरों ने अभी तक पंजीकरण नहीं करवाया है, उनका पंजीकरण शीघ्र करवाना होगा।

जल्द पंजीकरण करवाया जाएगा

Aadhaar is mandatory for MGNREGA from 1st april 2015.

खंड विकास अधिकारी सोलन विजय कुमार शर्मा ने बताया कि मनरेगा के तहत दो सालों से काम करने वाले मजदूरों में से अधिकतर की आधार कार्ड एंट्री मनरेगा सॉफ्टवेयर में कर दी गई है। जिन मजदूरों ने आधार कार्ड के लिए पंजीकरण नहीं करवाया है, उनका शीघ्र ही पंजीकरण करवाया जाएगा ताकि वे भी मनरेगा का लाभ उठा सकें।

जिला=========एक्टिव वर्कर जिनके आधार कार्ड नहीं बने

बिलासपुर=======5619
चंबा==========18288
हमीरपुर========3618
कांगड़ा========23241
किन्नौर========9351
कुल्लू=========10287
लाहौल स्पीति=====6674
मंडी==========13516
शिमला========24323
सिरमौर========16701
ऊना==========1240
सोलन=========4658

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed