फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   A young man was cheated in the name of sending him abroad.

Shimla News: विदेश भेजने के नाम पर एक युवक से धोखाधड़ी

Sat, 15 Nov 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
A young man was cheated in the name of sending him abroad.
शिमला के चौपाल का रहने वाला है युवक
विज्ञापन


एक लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। विदेश भेजने के नाम पर शिमला के युवक से एक लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवक की शिकायत के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्जकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।


पुलिस को दी शिकायत में रितिक कुमार ने बताया कि वह मूल रूप से चौपाल का रहने वाला है और वर्तमान में घणाहट्टी में रहता है। उन्होंने बताया कि इसी साल वह मोहाली के दो एजेंटों के संपर्क में आया था। उसे विदेश में रहने वाले दोस्त के जरिये इसकी जानकारी मिली थी। युवक ने विदेश जाने के लिए एजेंटों से संपर्क किया और इसके नाम पर उससे करीब एक लाख रुपये की रकम ले ली गई। इसके बावजूद उसे भेजने का मामला भी आज तक अटका हुआ है और न ही एजेंट उसकी एक लाख रुपये की रकम लौटा रहा है। इसके बाद उसने मामले की लिखित शिकायत पुलिस स्टेशन बालूगंज में दर्ज करवाई। पुलिस ने बीएनएस की धारा 318 (4) के तहत केस दर्जकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। आगामी कार्रवाई के लिए धामी चौकी को केस प्रेषित किया है। एसएसपी संजीव कुमार गांधी ने बताया कि पुलिस मामले के हर पहलू की गहनता से छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article