फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   A young man returning from a wedding ceremony was murdered, another was also stabbed in the back.

Mandi News: शादी समारोह से लौट रहे युवक की हत्या, दूसरे की पीठ में भी घोंपा छुरा

Mon, 11 Dec 2023 02:10 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मपुर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मपुर (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 11 Dec 2023 02:10 PM IST
सार

पुलिस के मुताबिक कार में आए दो व्यक्तियो में से एक ने वहां खड़े चार युवकों से रवि का नाम पूछा। युवक के अपना नाम बताते ही आरोपी ने छुरा निकाला और उसके गले में मार दिया। 

विज्ञापन
A young man returning from a wedding ceremony was murdered, another was also stabbed in the back.
युवक की हत्या(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के  धर्मपुर क्षेत्र की मंडप-चौकी सड़क में शादी से लौट रहे एक युवक की पुरानी रंजिश के चलते हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस के मुताबिक कार में आए दो व्यक्तियो में से एक ने वहां खड़े चार युवकों से रवि का नाम पूछा। युवक के अपना नाम बताते ही आरोपी ने छुरा निकाला और उसके गले में मार दिया। इसी के साथ दूसरे युवक की पीठ पर भी छुरे से हमला कर दिया। दोनों आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया है। पुलिस ने आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक नरेंद्र कुमार (33) पुत्र देशराज गांव चौकी डाकघर मंडप, तहसील धर्मपुर, जिला मंडी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि शनिवार को वह गांव कलोगा (मैगल) डाकघर टौरजाजर तहसील धर्मपुर में शादी समारोह में गया था। रात करीब पौने 10 बजे वह, अशोक कुमार उर्फ रवि (30) पुत्र रूप लाल गांव कलोगा (मैगल), अनिल कुमार पुत्र प्रताप सिंह गांव कलोगा (मैगल), राकेश कुमार पुत्र खेम चंद गांव चौकी सड़क में खड़े थे। घर जाने की तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन


इसी बीच एक कार आई और उनके पास रुकी। कार में चालक गुड्डू राम और बबलू (30) उर्फ सुनील कुमार गांव ढोलन डाकघर ब्रांग तहसील धर्मपुर मौजूद थे। बबलू कार से उतरा और रवि के बारे में पूछने लगा। रवि ने अपने बारे में बताया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इसी बीच बबलू ने रवि के गले पर छुरे से हमला कर दिया।  उसके नीचे गिरने पर वह चिल्लाया तो आरोपी बबलू ने उसकी पीठ पर भी हमला कर दिया। इसके बाद दोनों लोग भागने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें रोककर उनकी कार में घायलों को सिविल अस्पताल मंडल ले आए, जहां डॉक्टर ने रवि को मृत घोषित कर दिया। यहां दोनों आरोपी अपनी कार छोड़कर एक अन्य कार में बैठकर भाग गए, जिन्हें बाद में पुलिस ने दबोच लिया। अभी तक हमले में इस्तेमाल किया गया छुरा बरामद नहीं हो पाया है। घायल युवक नरेंद्र नेरचौक मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन है। उधर, डीएसपी सरकाघाट संजीव गौतम ने बताया कि दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed