फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   a women drown in beas river at manali.

कपड़े धोने गई महिला ब्यास नदी में डूबी, मौत

Tue, 03 May 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली, पतलीकूहल
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली, पतलीकूहल Updated Tue, 03 May 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
a women drown in beas river at manali.
ब्यास नदी के किनारे कपड़े धोने गई एक महिला की डूब कर मौत हो गई।

पर्यटन नगरी मनाली के समीप वॉल्वो बस स्टैंड के साथ ब्यास नदी के किनारे कपड़े धोने गई एक महिला की डूब कर मौत हो गई। ब्यास नदी में पांव फिसलने से महिला तेज बहाव में बह गई। जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने देखा, लेकिन दूर होने के कारण महिला को बहने से बचाया न जा सका।

विज्ञापन


महिला का शव रांगड़ी में मिला। जिसे पुलिस ने कब्जे में लिया। मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नेपाल मूल एक महिला वॉल्वो बस स्टैंड के समीप ही ढारे में रहती थी। सोमवार सुबह महिला ब्यास नदी के किनारे कपड़े धोने के लिए गई थी।
विज्ञापन


लेकिन पांव फिसलने पर वह नदी के बहाव के साथ बह गई। जिसे देख मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया, लेकिन दूर होने के कारण उसे बचाया न जा सका। बाद में रांगड़ी में ब्यास नदी के बीच पत्थरों में एक शव दिखा। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकाला। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए रखा। बाद में शव की पहचान स्थानीय चालीस वर्षीय जालपो देवी के रूप में हुई। परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि जालपो देवी कपड़े धोने नदी की ओर गई थी। इस दौरान पांव फिसलने से असंतुलित होकर वह नदी में गिर गई।


इधर, डीएसपी मनाली पुनीत रघु ने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस पता लगा रही है कि यह महज हादसा है या फिर किसी ने सोची समझी साजिश के तहत जालपो देवी को मौत के घाट उतार दिया। डीएसपी ने बताया कि मौत के सही कारणों तक पहुंचने को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। फिलहाल सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed