{"_id":"0479c9ebb16ea595bb6b3b82f60a3fa7","slug":"a-women-conceived-eight-kilometer-walk-in-snow-birth-child-at-mandi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस 'मां' की बहादुरी को सलाम, पढ़िए कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस 'मां' की बहादुरी को सलाम, पढ़िए कहानी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Wed, 17 Dec 2014 09:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौहारघाटी में भारी बर्फबारी ने रोगियों की समस्याएं बढ़ा दी हैं। सोमवार को एक गर्भवती महिला को ग्रामीण आठ किलोमीटर उठाकर पीएचसी बरोट लाना पड़ा।
विज्ञापन
जहां महिला का सफल प्रसव करवाया गया। बरोट पीएचसी में विद्युत आपूर्ति नहीं होने के कारण भी दिक्कतें सामने आ रही हैं। जानकारी के अनुसार कशामल निवासी रीता देवी पत्नी दिवान चंद को सोमवार शाम प्रसव वेदना शुरू हुई।
विज्ञापन
जिस पर भारी बर्फबारी के बीच ग्रामीणों की टोली ने महिला को उठाकर ही पीएचसी बरोट लाया, लेकिन यहां भी विद्युत आपूर्ति न होने के कारण भी प्रसव में दिक्कतें सामने आईं।
विज्ञापन
हालांकि पीएचसी में तैनात डॉ. अंकुश, नर्स चंद्रा और स्टाफ नर्स तारा देवी ने चुस्ती बरतते हुए इमरजेंसी लाइट का उपयोग सफल प्रसव करवाया।
जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। इधर, डॉ. अंकुश ने बताया कि इमरजेंसी लाइट से डिलीवरी करवाई गई है। रात्रि के दौरान विद्युत आपूर्ति न होने के कारण दिक्कतें हो रही हैं।