फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   a woman injured in a leopard attack at rampur shimla

तेंदुए से भिड़ गई घास लेने गई महिला, दराटी से किया वार

Tue, 20 Mar 2018 09:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, ठियोग (रामपुर बुशहर)
अमर उजाला ब्यूरो, ठियोग (रामपुर बुशहर) Updated Tue, 20 Mar 2018 09:18 AM IST
विज्ञापन
a woman injured in a leopard attack at rampur shimla

पशुओं के लिए घास लेने घासनी की ओर गई महिला का अचानक तेंदुए से सामना हो गया। चंबल पंचायत की महिला ने बहादुरी दिखाते हुए तेंदुए से लड़कर अपनी जान बचाई। 

विज्ञापन


तेंदुए के हमले से वह जख्मी हो गई लेकिन उसने हिम्मत दिखाते हुए दराटी से तेंदुए पर कई वार किए। इससे तेंदुआ वहां से भाग खड़ा हुआ। महिला सोमवार सुबह घर से पशुओं के लिए घास लेने घासनी की ओर गई थी।
विज्ञापन


 घर से कुछ ही दूरी पर ही गई थी कि तेंदुए ने महिला पर हमला कर दिया। महिला ने जान बचाने के लिए दराटी से तेंदुए पर वार कर दिया। महिला की चिल्लाने की आवाज को सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सत्या देवी की बहादुरी के हो रहे चर्चे

a woman injured in a leopard attack at rampur shimla

तब तक तेंदुआ वहां से भाग गया। पंचायत के प्रधान राजेंद्र शर्मा ने बताया कि तेंदुए के हमले से रामानंद की पत्नी सत्या देवी घायल हुई है। उसे 108 के मदद से सिविल अस्पताल ठियोग पहुंचाया गया।

युवक मंडल के प्रधान नरेंद्र शर्मा ने वन विभाग से इस तेंदुए को पकड़ने की गुहार लगाई है। साथ ही प्रशासन से हादसे में पीड़ित हुई महिला को उचित मुआवजा देने की मांग की है। इधर, घटना के बाद जहां सत्या देवी की बहादुरी की चर्चे हो रहे हैं।

वहीं तेंदुए के हमले से लोग सहम गए हैं। लोगों ने वहां पिंजरा लगाने की मांग की है। ठियोग अस्पताल में तैनात चिकित्सक अजय शर्मा ने बताया कि महिला की कान, बाजू और पेट में भालू ने हमला किया है। महिला का अस्पताल में उपचार चल रहा है। उन्होंने कहा कि महिला खतरे से बाहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed