{"_id":"6a564632025324ac70003ce4","slug":"a-vehicle-parked-by-the-roadside-near-police-lines-bharari-was-set-on-fire-shimla-news-c-19-sml1002-753436-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: पुलिस लाइन भराड़ी के पास सड़क के किनारे खड़ी गाड़ी को जला दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: पुलिस लाइन भराड़ी के पास सड़क के किनारे खड़ी गाड़ी को जला दिया
विज्ञापन
पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्जकर शुरू की मामले की जांच
पार्षद ने पुलिस से की नियमित गश्त करवाने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के पुलिस लाइन भराड़ी के पास सड़क किनारे खड़ी एक कार को किसी ने आग लगा दी। इस घटना में वाहन मालिक को भारी नुकसान हुआ है।
वारदात सोमवार रात की बताई जा रही है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में भी दहशत है। गौरतलब है कि पार्किंग की कमी के चलते शहर में हजारो वाहन सड़कों के किनारे खड़े किए जाते हैं। जानकारी के अनुसार स्थानीय निवासी इंद्र सिंह ने अपनी कार पुलिस लाइन भराड़ी के पास मोड़ के पास सड़क किनारे खड़ी की थी। सोमवार रात शरारती तत्वों ने कार के अगले हिस्से में आग लगा दी जिससे इंजन सहित वाहन के अन्य हिस्से बुरी तरह जल गए। मंगलवार सुबह टहलने निकले लोगों ने कार को जली हुई अवस्था में देखा और इसकी सूचना वाहन मालिक को दी। वाहन मालिक मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आग लगाने वालों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी।
भराड़ी वार्ड की पार्षद मीना चौहान ने बताया कि इस तरह की घटनाओं से क्षेत्र के लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण कई लोग अपने वाहन सड़क किनारे खड़े करने को मजबूर हैं। इसमें जिस स्थान पर कार में आग लगाने की घटना हुई है, वहां पहले भी कुछ लोग वाहनों में बैठकर नशा करते हैं तथा शोर-शराबा और हुड़दंग मचाते हैं। इससे क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पहले भी पुलिस से क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने की मांग की थी ताकि असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने पुलिस प्रशासन से कार में आग लगाने के मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।