{"_id":"67e4e924398eb8ee8300db0f","slug":"a-truck-loaded-with-iron-rods-hit-the-wall-of-a-house-crushing-a-car-and-a-bike-sirmaur-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmaur: सरिया से भरा ट्रक कार और बाइक को कुचलता हुआ घर की दीवार से टकराया, लोगों ने भागकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmaur: सरिया से भरा ट्रक कार और बाइक को कुचलता हुआ घर की दीवार से टकराया, लोगों ने भागकर बचाई जान
Thu, 27 Mar 2025 09:50 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 27 Mar 2025 09:50 PM IST
सार
सिरमाैर जिले में नाहन-कुमाहट्टी हाईवे पर कार्मल के समीप बुधवार देर रात सड़क हादसा सामने आया है।
विज्ञापन
ट्रक कार और बाइक को कुचलता हुआ घर की दीवार से टकराया
- फोटो : संवाद
विस्तार
नेशनल हाईवे नाहन-कुम्हारहट्टी पर कार्मल स्कूल के समीप बुधवार देर रात को एक ट्रक अनियंत्रित होकर कार और बाइक को रौंदते हुए मकान की दीवार से टकरा गया। गनीमत रही कि देर रात होने के चलते इस दौरान कोई व्यक्ति ट्रक की चपेट में नहीं आया अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार सरिये से लदा एक ट्रक नेशनल हाईवे नाहन-कुम्हारहट्टी पर जा रहा था कि कार्मल स्कूल के समीप रात को अनियंत्रित होकर खड़ी कार और बाइक को रौंदते हुए एक भवन की दीवार से टकरा गया। बाइक व कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान यदि कोई व्यक्ति चपेट में आ जाता तो बड़ा हादसा पेश आ सकता था। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरमौर योगेश रोल्टा ने बताया कि मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
तीखा मोड़ होने के चलते हो रहे हादसे
बता दें कि शिमला हाईवे पर कार्मल स्कूल नाहन के समीप पहले भी कई बड़े हादसे तीखा मोड़ होने के कारण पेश आ चुके हैं। हाल ही में यहां एक सीमेंट से लदा ट्रक, शराब से लदा ट्रक सहित पिकअप व कई अन्य छोटे-बड़े वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। शहरवासियों ओम प्रकाश, विनोद कुमार, विशाल आदि ने बताया कि जिस स्थान पर हादसे हो रहे हैं यहां मोड़ काफी तंग है और उतराई अधिक होने के चलते वाहन अनियंत्रित हो जाते हैं। खासकर जो मालवाहक वाहन होते हैं वे अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं।
विज्ञापन