फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   A tree fall on school building in kangra

शुक्र है कि स्कूल में छुट्टी थी नहीं तो...

Mon, 02 Jun 2014 10:10 AM IST
Updated Mon, 02 Jun 2014 10:10 AM IST
विज्ञापन
A tree fall on school building in kangra

कांगड़ा के लंज क्षेत्र के साथ लगते मसरूर में बारिश और तूफान से राजकीय प्राथमिक पाठशाला के कमरों पर भारी भरकम पेड़ गिर गया।

विज्ञापन


इससे स्कूल के दोनों कमरे क्षतिग्रस्त हो गए। मगर गनीमत रही कि रविवार को छुट्टी होने के चलते बच्चे स्कूल में नहीं थे।

स्थानीय लोगों की मानें तो कई बार स्कूल प्रबंधन को आंगन में खड़े सूखे आम के वृक्ष कटवाने के लिए कहा गया था, लेकिन कोई गौर नहीं किया गया। रविवार को यह घटना 11 बजे घटी।

समय से जागता प्रशासन तो नही होती घटना

A tree fall on school building in kangra

पंचायत और एसएमसी कमेटी का कोई भी सदस्य मौके पर नहीं पहुंचा। जबकि, नगरोटा सूरियां से सेंटर हेड टीचर राजेश कुमारी मौके पर पहुंच गई थी। कुलदीप सिंह, राम सिंह, महिंद्र सिंह, दिलवर सिंह, राकेश कुमार ने बताया कि इस स्कूल में करीब 30 बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं।

अब यह चिंता सताने लगी है कि बच्चे कहां बैठेंगे। अब यह दोबारा भी नहीं बन सकता है। क्योंकि पुरातत्व विभाग ने पहले ही इस जगह पर किसी प्रकार के निर्माण पर प्रतिबंध लगा रखा। सेंटर हेड टीचर राजेश कुमारी ने कहा कि तूफान व भारी बारिश के कारण ऐसा हुआ है।

हमने कई बार इस पेड़ को कटवाने की बात कही, लेकिन पुरातत्व विभाग इस जगह पर किसी प्रकार का काम नहीं करने देता। इस वजह से स्कूल प्रशासन इस सूखे पेड़ को नहीं कटवा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed