Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   A survey will be conducted to find out about mental illnesses

Shimla News: मानसिक रोगों का पता लगाने के लिए होगा सर्वेक्षण

Sat, 07 Jun 2025 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
A survey will be conducted to find out about mental illnesses
राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य सर्वेक्षण योजना के तहत आईजीएमसी करेगा सर्वे का संचालन
विज्ञापन

दस फील्ड डाटा संग्राहकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। प्रदेश में मानसिक स्वास्थ्य की स्थिति का गहराई से मूल्यांकन करने के लिए राज्य स्तर पर सर्वेक्षण होगा। यह सर्वेक्षण राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य सर्वेक्षण (नेशनल मेंटल हेल्थ सर्वे-2) योजना के तहत किया जाएगा।
इसका संचालन इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) शिमला के माध्यम से होगा। आईजीएमसी की प्रधानाचार्य डॉ. सीता ठाकुर ने बताया कि सर्वे की तैयारियों शुरू कर दी हैं। समन्वयक और फील्ड डाटा संग्राहकों की भर्ती की जा रही है। इस सर्वेक्षण में प्रदेश के सभी क्षेत्रों को शामिल किया जाएगा ताकि मानसिक रोगों की सही तस्वीर सामने लाई जा सके। इस कार्य के लिए एक सर्वे समन्वयक और दस फील्ड डाटा संग्राहकों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है। चयनित कर्मचारी प्रदेश के अलग-अलग जिलों और दूरदराज के क्षेत्रों में जाकर परिवारों से संपर्क करेंगे तथा उनसे मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी जुटाएंगे। सर्वेक्षण के लिए एक वैज्ञानिक प्रश्नावली तैयार की है। इसके माध्यम से यह जानकारी एकत्रित की जाएगी। इन पदों के लिए आईजीएमसी प्रिंसिपल कार्यालय से भर्ती की जा रही है। प्रदेश में मानसिक बीमारियां चिंता का विषय बन चुकी हैं, लेकिन इनसे जुड़ी जानकारी और सेवाएं अभी सीमित हैं।
विज्ञापन


लोग आज भी मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को लेकर खुलकर बात नहीं करते। इससे हालात गंभीर हो जाते हैं। ऐसे में यह सर्वेक्षण प्रदेश के नागरिकों की मानसिक स्थिति, जीवनशैली, तनाव, अवसाद, चिंता और नशे की प्रवृत्ति जैसी समस्याओं को समझने में सहायक सिद्ध होगा। सर्वेक्षण की अवधि प्रारंभिक तौर पर छह महीने रखी है। इसे बाद में अधिकतम दस महीने तक बढ़ाया जा सकता है। हर दो महीने में कार्य की प्रगति और गुणवत्ता की समीक्षा की जाएगी। इस कार्य की निगरानी मानसिक रोग विशेषज्ञों और सामुदायिक स्वास्थ्य से जुड़े वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



नीति निर्माण में सहायक होगा सर्वेक्षण
मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में यह सर्वेक्षण नीति निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। इससे यह पता लगाया जा सकेगा कि प्रदेश के किन हिस्सों में मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं कम हैं और किन वर्गों को विशेष देखभाल की आवश्यकता है। वर्तमान में कई ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों में मानसिक रोग विशेषज्ञों की भारी कमी है। इसका सीधा असर लोगों की मानसिक स्थिति पर पड़ता है। यह सर्वेक्षण प्रदेश सरकार को मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, संसाधनों के सही वितरण और जन जागरुकता अभियानों की योजना बनाने में मार्गदर्शन प्रदान करेगा। हिमाचल में इस स्तर पर मानसिक स्वास्थ्य पर किया जा रहा यह पहला सर्वेक्षण न केवल आंकड़ों का संग्रह करेगा बल्कि भावी पीढ़ियों के मानसिक कल्याण की नींव भी रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article