फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   A rally will begin at the Panchayat Bhawan. A demonstration will be held outside the DC's office.

Shimla News: पंचायत भवन से निकलेगी रैली डीसी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन

Wed, 11 Feb 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
A rally will begin at the Panchayat Bhawan. A demonstration will be held outside the DC's office.
शिमला। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मोर्चे के आह्वान पर वीरवार को लेबर कोड के विरोध में होने वाली देशव्यापी हड़ताल पर राजधानी शिमला में प्रदर्शन और विरोध रैली होगी। सीटू के प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा ने माना कि शहर के अस्पतालों से करीब आठ से नौ सौ विभिन्न श्रेणी के कांट्रेक्ट वर्कर हड़ताल में शामिल हो सकते हैं। सभी यूनियनों के सदस्य पंचायत भवन से लेकर लोअर बाजार से नाज और वहां से वापस उपायुक्त कार्यालय तक रैली निकालेंगे। इसके बाद उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन होगा। सुबह दस बजे पंचायत भवन में मजदूर एकत्र होना शुरू हो जाएंगे। सीटू से संबद्ध राजधानी शिमला के बड़े अस्पतालों आईजीएमसी कांट्रेक्ट वर्कर यूनियन, कमला नेहरू अस्पताल, आयुर्वेदिक अस्पताल, मेंटल अस्पताल, दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल के कांट्रेक्ट वर्कर हड़ताल में भाग लेंगे। इनमें सफाई कर्मचारी, सुरक्षा कर्मी, नर्सिंग, वार्ड ब्वॉय, ईसीजी स्टाफ, कुछ अस्पतालों के डाटा एंट्री ऑपरेटर, मेस स्टाफ के वर्कर शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article