फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   A proposal will be sent to the Centre to open more deaddiction centres in the state

Shimla: प्रदेश में और नशामुक्ति केंद्र खोलने के लिए केंद्र को भेजा जाएगा प्रस्ताव

Wed, 27 Nov 2024 11:08 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 27 Nov 2024 11:08 AM IST
सार

प्रदेश में और नशामुक्ति केंद्र खोलने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा। प्रदेश सरकार ने नशामुक्त हिमाचल के लिए नशामुक्त भारत अभियान में और तेजी लाने का फैसला लिया है। 

विज्ञापन
A proposal will be sent to the Centre to open more deaddiction centres in the state
सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता आशीष सिंघमार। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में और नशामुक्ति केंद्र खोलने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा। प्रदेश सरकार ने नशामुक्त हिमाचल के लिए नशामुक्त भारत अभियान में और तेजी लाने का फैसला लिया है। इस संबंध में सचिवालय में हुई राज्य स्तरीय नशामुक्त अभियान समिति की पहली बैठक में केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया गया। सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता आशीष सिंघमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिला स्तर पर नशामुक्त अभियान समिति के तहत प्रस्ताव बनाने के भी दिशा-निर्देश दिए गए। सिंघमार ने बताया कि इस प्रस्ताव में प्रदेश में नशामुक्ति केंद्र खोलने सहित विभिन्न क्रियाकलापों का विवरण शामिल किया जाएगा। इसी प्रस्ताव के आधार पर केंद्र सरकार से नशामुक्त भारत अभियान के तहत वित्तीय सहायता का आग्रह किया जाएगा। अभियान के तहत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग मामले पर आवश्यक कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने राज्य स्तरीय प्रस्ताव को शीघ्र ही अंतिम रूप देने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने स्वास्थ्य, पुलिस, और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ नशामुक्ति अभियान को सफल बनाने के लिए समन्वय से कार्य करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए इन विभागों के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक संस्थाओं का भी अहम योगदान अपेक्षित है। बैठक के दौरान विभागीय अधिकारियों ने अवगत करवाया कि नशे की लत से ग्रस्त लोगों के लिए कुल्लू, हमीरपुर, ऊना और नूरपुर में 15 बिस्तर क्षमता का एकीकृत पुनर्वास केंद्र चलाया जा रहा है। इसके अलावा सिरमौर, मंडी, शिमला जिलों में नशामुक्ति केंद्र स्थापित करने के लिए विचार-विमर्श किया गया। शेष जिलों में व्यवहारिकता एवं उपयोगिता के आधार पर केंद्र खोलने को लेकर चर्चा की गई। बैठक में राज्य स्तरीय नशामुक्ति अभियान समिति में शामिल पुलिस, शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, स्वास्थ्य विभाग और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने भाग लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed