फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   a person give threats to himachal minister mukesh agnihotri.

हिमाचल के उद्योग मंत्री को फेसबुक पर मिली धमकियां

Tue, 08 Sep 2015 09:45 AM IST
Updated Tue, 08 Sep 2015 09:45 AM IST
विज्ञापन
a person give threats to himachal minister mukesh agnihotri.

हिमाचल के उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री को उनके फेसबुक पेज पर धमकी भरे संदेश मिले हैं। मामला टाहलीवाल को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने से जुड़ा है। धमकी देने वाले शख्स ने मंत्री को सीधे तौर पर इसके लिए जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि यह जनता के विरुद्ध लिया गया निर्णय है।

विज्ञापन


एक समुदाय विशेष का जिक्र करते हुए अमनदीप सिंह ढिल्लो नामक उक्त शख्स ने धमकी भरे लहजे में गोली चलाने की बात भी फेसबुक पेज के इनबॉक्स में कही है। खास यह है कि स्वयं मंत्री ने इस बातचीत को अपने फेसबुक पेज पर सार्वजनिक करते हुए लोगों को ऐसी धमकियों को नजरअंदाज करने का आग्रह किया है। उधर, इस मामले की पुलिस में शिकायत भी की गई है।

विज्ञापन

एसपी ऊना ने शुरू की जांच

a person give threats to himachal minister mukesh agnihotri.

सूत्रों के मुताबिक जांच का जिम्मा एसपी ऊना को सौंपा गया है। सूत्र बताते हैं कि संबंधित व्यक्ति के फेसबुक अकॉउंट पर दर्ज नंबर की जांच करने पर यह किसी लड़की के नाम से पंजीकृत निकला है। बहरहाल पुलिस मामले की कड़ाई से जांच कर रही है।

उधर मुकेश अग्निहोत्री का कहना है कि वह व्यक्ति को नहीं जानते। इस मामले की शिकायत एसपी को सौंपी गई है। वह धमकियों से घबराने वाले नहीं हैं। विकास के एजेंडे में हरोली की जनता उनके साथ है। उधर, एसपी ऊना अनुपम शर्मा ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed