फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   a person died during his retirement party at bilaspur

मातम में बदल गई सेवानिवृत्ति की खुशी, अचानक तबीयत खराब होने से गई जान 

Thu, 01 Feb 2018 09:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, घुमारवीं (बिलासपुर)
अमर उजाला ब्यूरो, घुमारवीं (बिलासपुर) Updated Thu, 01 Feb 2018 09:03 AM IST
विज्ञापन
a person died during his retirement party at bilaspur

सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त धनीराम का अपनी रिटायरमेंट पार्टी के दौरान निधन हो गया। धनीराम ने घर में सेवानिवृत्त पार्टी का आयोजन किया था। लोगों के लिए धाम भी आयोजित की गई। देर शाम को जब लोग खुशी में डीजे की धुन पर नाच रहे थे, इसी दौरान धनी राम की तबीयत खराब हो गई।

विज्ञापन


परिजन उन्हें बिलासपुर अस्पताल लाए। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ग्राम पंचायत उपप्रधान बकरोआ प्रीतम चंदेल ने बताया कि मंगलवार को धनीराम पुत्र निक्कू राम की सेवानिवृत्ति पर प्रीतिभोज का आयोजन किया गया था। मृतक बिजली बोर्ड से बतौर लाइनमैन सेवानिवृत्त हुए। घर में खुशियों का माहौल था। 
विज्ञापन


लोग आंगन में डीजे पर थिरक रहे थे। तभी करीब 10 बजे धनीराम की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जैसे ही कोई कुछ समझ पाता तब तक धनीराम के प्राण त्याग चुके थे। हालांकि उनके परिजनों ने धनीराम को तत्काल जिला अस्पताल बिलासपुर पहुंचाया। लेकिन वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस किसी ने धनीराम की हृदय गति रुकने से हुई मौत के बारे में सुना तो वह सन्न रह गया। धनीराम की मौत से पार्टी में शामिल परिजनों, रिश्तेदारों और ग्रामीणों में मातम छा गया। सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ प्रधान सुरेश ठाकुर ने धनीराम के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि भगेड़ विद्युत कार्यालय में तैनात रहते हुए धनीराम ने बेहद इमानदारी से काम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed