{"_id":"5aedbb0f4f1c1b84098b850e","slug":"a-person-died-due-to-attack-of-bees-at-kangra","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह खेतों में गए व्यक्ति की मधुमक्खियों के हमले में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह खेतों में गए व्यक्ति की मधुमक्खियों के हमले में मौत
अमर उजाला ब्यूरो, रक्कड़ (कांगड़ा)
Updated Sun, 06 May 2018 09:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत रक्कड़ के गांव बंडा में एक व्यक्ति की मधुमक्खियों के काटने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक सेवानिवृत्त पीटीआई कौर चंद (67) सुबह अपने खेतों में गया था तभी अचानक मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
वहां से भागने पर उनका सिर पेड़ की टहनी से टकरा गया। इस दौरान घायल होने पर सैकड़ों मधुमक्खियों ने उन पर हमला बोल दिया। उनका घर पर इंतजार करने पर उन्हें जब घर के सदस्य ढूंढते हुए निकले तो कौर चंद वहीं खेत में पड़ा हुआ था लेकिन मधुमक्खियों के काटने से उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन