{"_id":"585e8a074f1c1b2e4ee3b7a7","slug":"a-person-burn-alive-in-forest-fire-at-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा, जंगल की आग बुझाते जिंदा जल गया व्यक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसा, जंगल की आग बुझाते जिंदा जल गया व्यक्ति
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर बुशहर
Updated Sun, 25 Dec 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला के रामपुर बुशहर के जंगल की आग बुझाते समय एक व्यक्ति जिंदा जल गया। ननखड़ी की थैली-चकटी पंचायत के कराली गांव में दर्दनाक हादसा हुआ। आग में जले व्यक्ति की पहचान धर्मपाल (45) कराली गांव के रुप में हुई है।
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलते ही रामपुर पुलिस थाना और ननखड़ी चौकी से पुलिस दल मौके पर पहुंचा। पुलिस हादसे की छानबीन में जुट गई है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर इसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थैली चकटी पंचायत के उप प्रधान राजेंद्र चौहान ने धर्मपाल शुक्रवार शाम को किसी काम से कराली जंगल से गुजर रहा था। इसी दौरान उसने देखा कि जंगल में आग लग गई है।
विज्ञापन
धर्मपाल अकेले ही आग बुझाने में लग गया। आग इतनी भयंकर थी कि धर्मपाल इसकी चपेट में आ गया और उसकी जिंदा जल जाने से मौत हो गई। हालांकि, इससे पहले धर्मपाल ने जोर-जोर से चिल्लाकर आग की सूचना ग्रामीणों को दी। इस पर ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। तब धर्मपाल आग में बुरी तरह से झुलस गया था।
विज्ञापन
उसकी मौत हो चुकी है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। मृतक अपने पीछे पत्नी, बेटा और एक बेटी छोड़ गया है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी रामपुर सोमदत्त ने बताया कि जंगल में लगी आग को बुझाते समय व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।