फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   a person admitted his wife in igmc and gone away

महिला को अस्पताल में छोड़ गायब हुआ पति

Thu, 30 Oct 2014 12:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 30 Oct 2014 12:00 PM IST
विज्ञापन
a person admitted his wife in igmc and gone away

बीमार पत्नी को आईजीएमसी अस्पताल में दाखिल कर पति फरार हो गया। 22 साल की महिला को खांसी, बुखार, सांस में तकलीफ, खून की कमी और किडनी में दिक्कत है। महिला का पति यह कहकर निकला कि वह पैसों का इंतजाम करके आता है लेकिन आज तक लौट कर नहीं आया।

विज्ञापन


अस्पताल प्रबंधन ने जब महिला के रिश्तेदारों से भी मदद करने के लिए कहा तो वह भी नहीं आए। अब डाक्टरों के परामर्श पर प्रबंधन इलाज का खर्चा कर रहा है। नेपाली मूल की रहने वाली महिला लीला रोहडू में अपने पति दीपक के साथ रहती है।
विज्ञापन


उसकी तबीयत खराब हुई। हालत ज्यादा बिगड़ने पर उसे आईजीएमसी अस्पताल लाया गया। 19 अक्तूबर को लीला को मेडिसन यूनिट 2 फीमेल वार्ड में दाखिल कर दिया। बेड मिलने के तुरंत बाद दीपक, लीला के पास आया और कहने लगा कि वह पैसों का इंतजाम करके आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल कर रहा मदद
लेकिन लौट कर नहीं आया। मेडिसन महकमे के डाक्टरों ने महिला की दवा के लिए प्रबंधन से पांच हजार का फंड रिलीज करवाया। अब हालत में सुधार है। प्रबंधन ने रेडक्रास की ओर से दो हजार की मदद की।


आईजीएमसी अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डा. रमेश ने कहा कि महिला मरीज की हर संभव मदद की जा रही है। इसका पति और रिश्तेदार कोई भी मदद के लिए आगे नहीं आ रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed