फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   A meeting was held at the state Congress headquarters Rajiv Bhavan to review the Save MGNREGA campaign

Himachal Congress: मैडम, बिना कार्यकारिणी के नहीं हो पा रहा मनरेगा बचाओ अभियान का प्रचार

Sat, 31 Jan 2026 01:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 31 Jan 2026 01:00 AM IST
सार

शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में मनरेगा बचाओ अभियान की समीक्षा को लेकर आयोजित बैठक में जिला अध्यक्षों ने कहा कि जिला और ब्लॉक की कार्यकारिणी का गठन न होने से मनरेगा बचाओ अभियान का पंचायत स्तर तक प्रचार नहीं हो पा रहा है। 

विज्ञापन
A meeting was held at the state Congress headquarters Rajiv Bhavan to review the Save MGNREGA campaign
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में मनरेगा बचाओ अभियान की समीक्षा को लेकर आयोजित बैठक - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मैडम, जिला और ब्लॉक की कार्यकारिणी का गठन न होने से मनरेगा बचाओ अभियान का पंचायत स्तर तक प्रचार नहीं हो पा रहा है। प्रचार सामग्री की भी कमी है। योजना को लेकर कुछ तथ्य भी स्पष्ट नहीं हैं। शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में मनरेगा बचाओ अभियान की समीक्षा को लेकर आयोजित बैठक में पार्टी के जिला अध्यक्षों ने कुछ इस तरह प्रदेश पार्टी प्रभारी रजनी पाटिल को फीडबैक दी। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह भी बैठक में मौजूद रहे। जिला और ब्लॉक की कार्यकारिणी के गठन को लेकर उठे सवालों पर रजनी पाटिल ने कहा कि कार्यकारिणी की लिस्ट भेजो, 8 दिन में हाईकमान से मंजूरी दिलवाएंगे।

विज्ञापन
Trending Videos

कुल्लू के अध्यक्ष सेस राम आजाद ने कहा कि पंचायत चुनाव में मनरेगा को मुद्दा बना सकते हैं, लेकिन जिलों में सिर्फ एक अध्यक्ष बनाया गया है, कार्यकारिणी नहीं है। मंत्री, विधायक, चेयरमैन, बोर्डों, निगमों के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सक्रिय सहयोग दें तो लाभ मिलेगा। सोलन के अध्यक्ष सुभाष चंद ने कहा कि जिला और ब्लॉक की कार्यकारिणी गठित हो जाए तो पंचायत ही नहीं, घर-घर तक संपर्क हो सकेगा। सिरमौर के अध्यक्ष आनंद परमार ने कहा कि हमारे पास प्रचार सामग्री नहीं है। कुछ तथ्य भी स्पष्ट नहीं है। मनरेगा के लिए पहाड़ी राज्यों को बजट अनुपात 90:10 है या 60:40 इसे लेकर असमंजस है। ऊना के अध्यक्ष देसराज गौतम ने कहा कि अगर जिला और ब्लॉक की कमेटियां गठित हो जाएं तो अभियान और अधिक प्रभावी बनेगा। कांगड़ा के अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने कहा कि विधायकों के सहयोग से प्रचार सामग्री जिला स्तर पर ही प्रकाशित करवाई जा रही है। चंबा के अध्यक्ष सुरजीत भरमौरी और मंडी की अध्यक्ष चंपा ठाकुर ने भी अपनी फीडबैक दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब पूछा कि मनरेगा में क्या बदला, जवाब नहीं दे पाए अध्यक्ष
रजनी पाटिल ने एक जिला अध्यक्ष से पूछ लिया कि मनरेगा और विकसित भारत- जी राम जी में क्या बदलाव हुआ तो वह जवाब नहीं दे पाए। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भी सवाल दोहराया। कहा कि जब जिला अध्यक्षों को योजना के सभी पहलुओं की जानकारी होगी तभी वह लोगों को जागरूक कर सकेंगे।
विज्ञापन

मेरे पास टाइम भी और लोग भी, साथ लगते क्षेत्रों का दो जिम्मा
शिमला शहरी अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने कहा कि शहर में मनरेगा का प्रभाव नहीं है। मेरे पास टाइम भी और लोग भी, मुझे शहर के साथ लगते क्षेत्रों का जिम्मा सौंपा जाए। इस पर पार्टी अध्यक्ष विनय और प्रभारी रजनी पाटिल ने खुशी जाहिर की। विनय ने पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह से पूछा कि क्या इन्हें शिमला ग्रामीण और कसुम्पटी का जिम्मा सौंप दें, इस पर अनिरुद्ध ने कहा कि कोऑर्डिनेटर बनाया जा सकता है।

जी राम जी अधिनियम से प्रभावित लोगों को मनरेगा बचाओ अभियान से जोड़ेगी कांग्रेस
जी राम जी अधिनियम से प्रभावित लोगों को कांग्रेस मनरेगा बचाओ अभियान से जोड़ेगी। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने राजीव भवन में आयोजित बैठक के दौरान जिला अध्यक्षों को इसे लेकर निर्देश दिए। कहा कि वह जल्द ही प्रदेश के जिलों का दौरा भी करेंगी। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि मनरेगा में बदलाव से प्रदेश को हर साल 800 से 900 करोड़ का नुकसान होगा। मुकेश ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार की पीठ थपथपाते हुए कहा कि वह प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि मनरेगा बचाओ अभियान को हर घर, हर गांव व हर पंचायत में पहुंचाने के लिए सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को आगे आना होगा। पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने मनरेगा बचाओ अभियान को एक आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाने का आग्रह किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed