फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   A Lady Give Birth To three Babies at Una Hospital

महिला ने एकसाथ दिया तीन बेटों को जन्म, एक की हालत गंभीर

Wed, 14 Dec 2016 09:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Wed, 14 Dec 2016 09:07 AM IST
विज्ञापन
A Lady Give Birth To three Babies at Una Hospital

हिमाचल में ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में एक महिला ने तीन नवजात शिशुओं को जन्म दिया है। मां और दो शिशु स्वस्थ हैं, लेकिन एक शिशु की हालत गंभीर बनी हुई है। तीनों शिशुओं को सिक न्यू बॉर्न केयर यूनिट में रखा गया है।

विज्ञापन


प्रसूता महिला के पति नीरज शर्मा मनोहर मार्केट में अपना कार वॉशिंग सेंटर चलाते हैं। एसएमओ डॉ. रामपाल शर्मा ने बताया कि कुरियाला निवासी प्रसूता वंदना शर्मा को मंगलवार सुबह डिलीवरी के लिए ऊना अस्पताल लाया गया था।
विज्ञापन


यहां उसने तीन बालकों को जन्म दिया है। वंदना शर्मा की यह दूसरी डिलीवरी है। इससे पहले उनकी एक बेटी भी है। नवजात शिशुओं में से दो स्वस्थ हैं, लेकिन एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह उठी प्रसव पीड़ा, अस्पताल में करवाई डिलीवरी

A Lady Give Birth To three Babies at Una Hospital

वंदना शर्मा को मंगलवार सुबह प्रसव पीड़ा होने पर डिलीवरी के लिए ऊना अस्पताल लाया गया था। यहां डॉक्टर की देखरेख में उसकी नॉर्मल डिलीवरी करवाई गई। एक शिशु का हीमो ग्लोबिन 5 ग्राम है। वह अस्वस्थ भी है।

तीनों शिशुओं को सिक न्यू बॉर्न केयर यूनिट में उपचार के लिए रखा गया है। शिशुओं का उपचार कर रहे डॉ. विपन शर्मा ने बताया कि नवजात शिशुओं को उपयुक्त उपचार दिया जा रहा है। जल्द उनके सामान्य होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed