फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   A jeep filled with people going to attend the wedding fell into a trench

शादी में शिरकत करने जा रहे लोगों से भरी जीप खाई में गिरी, 12 घायल

Fri, 21 Sep 2018 09:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी/सुंदरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी/सुंदरनगर Updated Fri, 21 Sep 2018 09:18 AM IST
विज्ञापन
A jeep filled with people going to attend the wedding fell into a trench

रिश्तेदार के घर शादी में शिरकत करने जा रही लोगों से भरी जीप पनौलू के पास खाई में लुढ़क जाने से 12 लोग घायल हो गए हैं। हादसा वीरवार रात पौने आठ बजे बजे का है। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से रिवालसर अस्पताल लाया गया। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया।

विज्ञापन


घायलों में से सात को रिवालसर अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है जबकि पांच को सुंदरनगर अस्पताल इलाज के लिए लाया गया है। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक घायलों में धर्मी देवी, लेख राम, बालकी, कमला, गुलाबी, डोलमा, भारती, मीरा देवी, नीमा, तुलसी, चेत राम, रेंचू आदि शामिल  हैं। बताया जा रहा है कि बल्ह विधान सभा क्षेत्र के बरस्वाण पंचायत के पनौलू में यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पनौलू से यह लोग रिवालसर के डोह गांव को रिश्तेदार की शादी में शामिल होने जा रहे थे। खड़ी चढ़ाई पर चालक जीप से नियंत्रण खो गया व जीप सड़क से नीचे उतर गई। एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले में जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed