{"_id":"66bcc8874f26a15f0b0a50ac","slug":"a-helicopter-will-fly-today-with-ration-for-malana-the-population-is-2500-road-is-blocked-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Malana Village: मलाणा के लिए राशन लेकर आज उड़ेगा हेलिकॉप्टर, 2500 की है आबादी, बाधित है सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Malana Village: मलाणा के लिए राशन लेकर आज उड़ेगा हेलिकॉप्टर, 2500 की है आबादी, बाधित है सड़क
Thu, 15 Aug 2024 04:00 AM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Thu, 15 Aug 2024 04:00 AM IST
सार
वीरवार को राशन लेकर मलाणा के लिए हेलिकॉप्टर भेजा जाएगा। 2,500 की आबादी वाला मलाणा दो सप्ताह से देश-दुनिया से कटा हुआ है। बादल फटने के बाद सड़क बुरी तरह से क्षतिग्रस्त है।
विज्ञापन
मलाणा के ग्रामीण बिना मशीनरी के हेलीपैड का निर्माण कर रहे हैं।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऐतिहासिक गांव मलाणा में राशन की किल्लत से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने वाली है। वीरवार को राशन लेकर मलाणा के लिए हेलिकॉप्टर भेजा जाएगा। हेलिकॉप्टर में मलाणा के लिए आटा, चावल आदि भेजा जाएगा।
विज्ञापन
2,500 की आबादी वाला मलाणा दो सप्ताह से देश-दुनिया से कटा हुआ है। बादल फटने के बाद सड़क बुरी तरह से क्षतिग्रस्त है। ऐसे में लोगों को जान जोखिम में डालकर पहाड़ी रास्ते से होकर आवाजाही करनी पड़ रही है। गांव में राशन का स्टॉक समाप्त है। वीरवार से गांव में मेला भी है, ऐसे में ग्रामीणों के सामने मुश्किल यह है कि वे मेहमानों को क्या खिलाएंगे। सड़क बहाल होने में छह माह का समय भी लग सकता है। हेलिकॉप्टर से राशन गांव में पहुंच सके, इसके लिए ग्रामीण स्वयं ही बिना मशीनरी के हेलीपैड का निर्माण कर रहे हैं। पूरे मलाणा के लोग हेलीपैड तैयार करने में सहयोग कर रहे हैं। सामूहिक भागीदारी से बनाए इस हेलीपैड में अब हेलिकॉप्टर को उतारा जाएगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि वर्ष 2023 की आपदा के दौरान भी जिला प्रशासन की ओर से शाक्टी, मरोड़ के लोगों के लिए कुछ इसी तरह की व्यवस्था की थी। मलाणा पंचायत के प्रधान राजू राम ने कहा कि प्रशासन से हेलिकॉप्टर में राशन भेजने का आश्वासन मिला है। अब मलाणा के लोग हेलिकॉप्टर के मलाणा पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं। एसडीएम सदर विकास शुक्ला ने कहा कि वीरवार को मलाणा के लिए हेलिकॉप्टर भेजा जाएगा।
विज्ञापन