Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   A grand urn procession was taken out in Vikasnagar

Shimla News: विकासनगर में निकाली भव्य कलश यात्रा

Mon, 26 May 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
A grand urn procession was taken out in Vikasnagar
शिमला। राजधानी के विकासनगर के हरिहर मंदिर में श्रीमद्भागवत सप्ताह का सोमवार को शुरू हो गया। इस अवसर पर दोपहर 2:00 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यह यात्रा हरिहर मंदिर से शुरू होकर एसडीए कॉलोनी तक गई। इस दौरान लोग गोपाला नाचो गोपाला जैसे भजन गाते नजर आए। इसके बाद काॅलोनी का भ्रमण कर कलश यात्रा वापस कथा स्थल पर पहुंची। कथा स्थल पर पहुंचने के बाद 3:00 बजे कथा व्यास सनकादिक पीठाधीश्वर महंत वासुदेव शरण देवाचार्य ने कथा की अमृत वर्षा शुरू की। कथा व्यास ने कथा के पहले दिन श्रद्धालुओं को मधुर भजन सुनाए। उन्होंने कहा कि कथा सुनने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस यात्रा में मंदिर निर्माण समिति के प्रधान अरविंद बातिश, सुनील वेद्य, बीएम मेहता, बीएम शर्मा, बबीता, शशि कमाल्टा और मंजू सहित समिति के सभी सदस्य तथा स्थानीय लोग शामिल हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article