फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   A grand idol of Goddess Durga will be made from the soil of Bengal.

Shimla News: बंगाल की मिट्टी से तैयार होगी मां दुर्गा की भव्य मूर्ति

Wed, 30 Sep 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
A grand idol of Goddess Durga will be made from the soil of Bengal.
कालीबाड़ी समेत शहर के मंदिरों में नवरात्र के लिए तैयारियां शुरू, मूर्ति बनाने का काम शुरू
विज्ञापन

मां सरस्वती, महिषासुर और कार्तिकेय की मूर्तियां भी बनेंगी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के देवी मंदिरों में शारदीय नवरात्र को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। शहर के प्रमुख मंदिरों में साफ-सफाई और रंग-रोगन का काम तेजी से किया जा रहा है। कालीबाड़ी मंदिर के गर्भगृह की बुधवार को सफाई की गई। वहीं मंदिर के गुंबद में रंग-रोगन का काम भी जारी है।

कालीबाड़ी मंदिर में इस बार भी बंगाल की परंपरा और कला की झलक देखने को मिलेगी। प्रतिमाओं को तैयार करने के लिए विशेष तौर पर बंगाल की मिट्टी का इस्तेमाल किया जा रहा है। बंगाल के ही कलाकार पारंपरिक तरीके से मिट्टी को आकार देकर प्रतिमाएं तैयार कर रहे हैं। इसके बाद इन पर रंग-रोगन और साज-सज्जा का काम किया जाएगा। तैयार की जा रही प्रतिमाओं में मां दुर्गा के साथ मां सरस्वती, महिषासुर, भगवान गणेश और भगवान कार्तिकेय की प्रतिमाएं शामिल हैं। प्रतिमाओं की बनावट और सजावट में बंगाल की पारंपरिक शैली को प्रमुखता दी जा रही है।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं की बढ़ने वाली आवाजाही को देखते हुए मंदिर प्रबंधन व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में जुटा है। प्रतिमाओं के निर्माण के दौरान कलाकार बारीकी से हर आकृति को आकार दे रहे हैं। नवरात्र के दौरान इन प्रतिमाओं को विधि-विधान के साथ मंदिर में स्थापित किया जाएगा। इसके बाद श्रद्धालुओं को बंगाल की पारंपरिक कला और शिमला की धार्मिक आस्था का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article