{"_id":"694965b6217872b2660f4a77","slug":"a-grand-cultural-parade-will-be-held-on-the-first-day-of-the-winter-carnival-shimla-news-c-19-sml1002-651337-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: विंटर कार्निवल के पहले दिन होगी सांस्कृतिक भव्य परेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: विंटर कार्निवल के पहले दिन होगी सांस्कृतिक भव्य परेड
विज्ञापन
12 जिलों के लोक कलाकार नाचते गाते हुए निकालेंगे परेड, ढोल नगाड़ों की धुनों के बीच लोग डाल सकेंगे नाटी
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू दिखाएंगे परेड हरी झंडी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शहर में शुरू होने वाले विंटर कार्निवल को लेकर लोगों में उत्साह है। कार्निवल में किसी तरह की कमी न रहे इसको लेकर नगर निगम भी तैयारियों में जुटा हुआ है। नगर निगम के अनुसार कार्निवल के पहले दिन 24 दिसंबर को रिज पर भव्य सांस्कृतिक परेड का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रदेश के 12 जिलों से आए सांस्कृतिक दल अपनी लोक कला, परंपरा और विरासत का प्रदर्शन करेंगे। कलाकार ढोल नगाड़ों के साथ परेड में हिस्सा लेंगे तथा नाटी डालते हुए चलेंगे।
सांस्कृतिक परेड को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू दोपहर तीन बजे समारोह स्थल से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह सांस्कृतिक परेड रिज स्थित एचपीएमएसी केंद्र से शुरू होगी। इसके बाद दल लिफ्ट, मालरोड और स्कैंडल प्वाइंट से होते हुए टाउन हॉल पहुंचेंगे जहां कार्निवल का मुख्य कार्यक्रम होगा। वहीं इस दौरान मालरोड पर विशेष आकर्षण के रूप में करीब 200 महिलाओं द्वारा सामूहिक महानाटी होगी। यह पारंपरिक नृत्य हिमाचल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाएगा। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाएं महानाटी के जरिये अपनी सांस्कृतिक कला का प्रदर्शन करेंगी। उधर दूसरी ओर मेयर सुरेंद्र चौहान और नगर निगम आयुक्त भूपेंद्र अत्री सोमवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मिले। इस दौरान कार्यक्रम में शामिल होने के लिए औपचारिक निमंत्रण भी दिया। महापौर ने बताया कि कार्निवल को लेकर शहर में उत्सव जैसा माहौल है। स्थानीय लोगों के साथ बाहरी राज्यों से पर्यटकों को हिमाचल की लोक संस्कृति, वेशभूषा, संगीत और नृत्य को नजदीक से देखने का अवसर मिलेगा।
रिज पर लगाए क्रिसमस ट्री
कार्निवल को इस बार खास अंदाज में मनाने को लेकर निगम कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता। पंडाल के ठीक सामने नगर निगम ने क्रिसमस ट्री और सांता क्लाज का कटआउट लगाया है। निगम का तर्क है कि यह सेल्फी प्वाइंट होगा। अगले दिन क्रिसमस भी है, ऐसे में बहुत से लोग यहां पर आएंगे, वह सुनहरी यादों को मोबाइल पर सेल्फी के माध्यम से कैद कर सकेंगे।