फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   A grand city kirtan was organized in the city on the occasion of Valmiki Manifesto.

Shimla News: वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर शहर में निकाला भव्य नगर कीर्तन

Thu, 26 Oct 2023 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
A grand city kirtan was organized in the city on the occasion of Valmiki Manifesto.
राधा-कृष्ण मंदिर में हुआ पालकी का स्वागत
विज्ञापन

पालकी में विराजमान भगवान वाल्मीकि की हुई पूजा

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर वीरवार को शहर में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। वाल्मीकि मंदिर कृष्णानगर में दोपहर 3:00 बजे अरदास और मुक्ति माला का पाठ किया गया। इसके बाद भगवान वाल्मीकि की पालकी की अगुवाई में नगर कीर्तन मंदिर से अनाज मंडी, लोअर बाजार से शेरे पंजाब होते हुए सब्जी मंडी तक निकाली गई।

पालकी के आगे दो सेनापति मौजूद रहे। हनुमान और नन्हें लव-कुश की झांकियां लोगों के लिए आकर्षक का केंद्र बनीं। इसके अलावा कृष्ण-सुदामा, राम-लक्ष्मण, भगवान शिव, माता काली, हनुमान की झांकियां निकाली गईं। राधा-कृष्ण मंदिर गंज बाजार में पालकी पहुंचने पर सनातन धर्म सभा की ओर से पालकी का स्वागत किया। पालकी में विराजमान भगवान वाल्मीकि की विधिवत पूजा की गई। इस दौरान लक्कड़ बाजार, संजौली, चक्कर, कृष्णानगर, समरहिल, कसुम्पटी की धार्मिक सभाओं की ओर से विशेष स्टाल लगाए गए। श्रद्धालुओं को खीर, खिचड़ी, फ्रूटी का प्रसाद बांटा गया। वाल्मीकि सभा के महासचिव जोगिंदर सिंह ने बताया कि वाल्मीकि मंदिर में सुबह 6 से 11:00 बजे तक रामायण पाठ किया गया। इसके बाद भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। इसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस मौके पर कृष्णानगर पार्षद बिट्टू पाना, सभा के पूर्व अध्यक्ष निर्मल कुमार, सभा के प्रधान विपन सिंह, कुलदीप सिंह, विपिन घारू,अतुल, रोहित नाहर और राहुल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article