फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   A fire in truck laden machinery after coming in the grip of electricity wire

बिजली तार की चपेट में आने से ट्रक पर लदी मशीनरी में लगी आग, घरों से भागे लोग

Tue, 09 Apr 2019 08:59 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Tue, 09 Apr 2019 08:59 PM IST
विज्ञापन
A fire in truck laden machinery after coming in the grip of electricity wire
ट्रक में भड़की आग - फोटो : अमर उजाला

शहर की घनी आबादी वाले विक्टोरिया पुल के पास अचानक ट्रक में लदी मशीनरी ने बिजली की तारों की चपेट में आकर आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग की लपटों और धुएं से पूरा क्षेत्र भर गया। लोग किसी बड़ी अनहोनी का अंदेशा भांपते हुए घरों से बाहर सुरक्षित स्थान पर भागने लगे।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही मौके पर अग्निशमन विभाग ने बचाव कार्य शुरू कर दिया। इसी बीच पठानकोट-मंडी एनएच पर यातायात ठप गया। कई किमी तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। यह घटना करीब साढ़े पांच बजे की है। शाम आठ बजे तक यातायात पूरी तरह से सुचारु नहीं हो सका था।
विज्ञापन


उधर, बिजली के तारें टूटने से साथ लगते क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति ठप पड़ गई है। लोग रात तक अंधेरे में रहे। जाम से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रक ड्राइवर ने घटना के समय छलांग लगाकर अपनी जान बचा ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली बोर्ड की कार्यशैली पर सवाल

A fire in truck laden machinery after coming in the grip of electricity wire
आग बुझाते अग्निशमन कर्मी - फोटो : अमर उजाला

एसएचओ विनोद कुमार ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि ट्रक पर लदी मशीनरी तारों की चपेट में आ गई और आग लग गई। 

एनएच पर तार क्रास नहीं हो सके, लेकिन शहर के कई वार्डों में तारों का जंजाल हैं। एनएच पर भी यही आलम है। सड़कों पर भारी मालवाहक वाहनों के लिए कोई मापदंड निर्धारित नहीं हैं। इसके चलते तारों की चपेट में आकर अकसर ऐसे हादसे हो सकते हैं।

जो कभी भी बड़े जानमाल के नुकसान का कारण बन सकते हैं। बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता मनोज पुरी ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही बिजली रिस्टोर करने का काम शुरू कर दिया गया है। उन्होंने माना कि तारों की चपेट में आकर आग लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed