{"_id":"5897274a4f1c1b8d73e802f3","slug":"a-devotee-from-punjab-donated-a-1-225-kg-golden-parasol-worth-rupee-40-lakh-at-jawalamukhi-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धालु ने मंदिर में चढ़ाया सोने का छत्र, कीमत जान हो जाएंगे हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धालु ने मंदिर में चढ़ाया सोने का छत्र, कीमत जान हो जाएंगे हैरान
ब्यूरो/अमर उजाला, ज्वालामुखी (कांगड़ा)
Updated Mon, 06 Feb 2017 09:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्वप्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में गुप्त नवरात्रों के उपलक्ष्य में पंजाब नवांशहर से आए एक श्रद्धालु ने अपनी मन्नत पूरी होने पर मां ज्वाला के दरबार में भेंट स्वरूप 1 किलो 255 ग्राम सोने का छत्र अर्पित किया। इस सोने के छत्र की कीमत 40 लाख रुपये (अनुमानित) बताई जा रही है।
विज्ञापन
गुप्त नवरात्र में शनिवार को चंडीगढ़ के अन्य श्रद्धालुओं मुनीष बंसल के परिवार ने मैया की चौकी का आयोजन किया। पुजारी भुवनीश जुंजा, छोटेलाल, जसदीप ने मैया की चौकी में मां ज्वाला की ज्योति प्रज्वलित कर चौकी का शुभारंभ किया। वहीं, श्रद्धालुओं ने मैया की चौकी में भजनों का आनंद लिया।
विज्ञापन
मंदिर अधिकारी डा. अशोक पठानिया ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के विशेष प्रंबध किए गए हैं। एक दानी श्रद्धालु ने 1 किलो 255 ग्राम सोने का छत्र मैया को अर्पित किया गया है। उन्हें मंदिर प्रशासन की ओर से सम्मान स्वरूप मां की चुनरी और प्रसाद भी दिया गया।
विज्ञापन