{"_id":"66aa3dde3fb3900e6308f0ba","slug":"a-delegation-of-the-hati-community-led-by-leader-of-opposition-jairam-thakur-met-home-minister-amit-shah-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hatti community: जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में गृहमंत्री से मिला हाटी समुदाय का प्रतिनिधिमंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hatti community: जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में गृहमंत्री से मिला हाटी समुदाय का प्रतिनिधिमंडल
Wed, 31 Jul 2024 07:07 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Wed, 31 Jul 2024 07:07 PM IST
सार
हाटी समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिए जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का आभार जताया।
विज्ञापन
हाटी समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में हाटी समुदाय का प्रतिनिधिमंडल गृहमंत्री अमित शाह से लोकसभा कार्यालय में मिला। प्रतिनिधिमंडल ने हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिए जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का आभार जताया। प्रतिनिधिमंडल ने हाटी समुदाय को संविधान संशोधन से अनुसूचित जनजाति का दर्जा मिलने के बाद भी राज्य सरकार की ओर से कानून को लागू न किए जाने के बारे में भी गृह मंत्री को अवगत करवाया।
विज्ञापन
बुधवार को प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि कानून बने एक साल से ज्यादा का समय बीत गया है, लेकिन राज्य सरकार की उदासीनता के कारण अभी तक किसी को भी कोई लाभ नहीं मिला है। इस कानून को लागू करने में सुक्खू सरकार की ओर से हर कदम पर रोड़े अटकाए गए हैं। सुक्खू सरकार के सत्ता में आने के बाद से ही हाटी समुदाय के हितों की रक्षा के लिए बने कानून में हर तरह से व्यवधान डाला गया है। इसके कारण हाटी समुदाय को संसद की ओर से पारित किए गए कानून का कोई लाभ नहीं मिल पाया है। प्रतिनिधिमंडल ने गृह मंत्री से जल्दी से जल्दी हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति दर्जा देने वाले कानून को लागू करवाने का निवेदन भी किया। प्रतिनिधिमंडल में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के साथ शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव तोमर, प्रो. अमीचंद, कुंदन सिंह, रन सिंह और अतर सिंह नेगी शामिल रहे।
विज्ञापन