फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   A decade later a 42 seater airplane landed at Himachal's Bhuntar airport

Himachal: एक दशक बाद हिमाचल के भुंतर हवाई अड्डे पर उतरा 42 सीटर विमान, ऐसे हुआ स्वागत

Tue, 16 Aug 2022 04:18 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Tue, 16 Aug 2022 04:18 PM IST
सार

भुंतर हवाई अड्डे में एक दशक बाद मंगलवार सुबह 42 सीटर विमान  उतरा। हालांकि पहले यह सेवा 15 अगस्त को शुरू होनी थी, लेकिन मौसम खराब रहने की वजह से उड़ान नहीं हो सकी।

विज्ञापन
A decade later a 42 seater airplane landed at Himachal's Bhuntar airport
भुंतर हवाई अड्डे पर उतरा 42 सीटर विमान, वाटर सैल्यूट से स्वागत। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में ब्यास नदी के किनारे बने भुंतर हवाई अड्डे में एक दशक बाद मंगलवार सुबह 42 सीटर विमान उतरा। हालांकि पहले यह सेवा 15 अगस्त को शुरू होनी थी, लेकिन मौसम खराब रहने की वजह से उड़ान नहीं हो सकी। दिल्ली से भुंतर वाया चंडीगढ़ के बीच 42 सीटर हवाई सेवा शुरू होने से सैलानियों के साथ घाटी के लोगों को भी बड़ी राहत मिलेगी। पहले दिन जहाज में 32 यात्री भुंतर पहुंचे व 17 यात्री वापसी की उड़ान में गए। विमान का 'वाटर सैल्यूट' देकर जोरदार स्वागत हुआ। इस विमान ने अभी तक चल रहे एलायंस एयर के 72 सीटर जहाज की जगह ली है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


यात्रियों को जहां छोटे जहाज से किराये में राहत मिलेगी, वहीं भुंतर से दिल्ली के लिए 20 के मुकाबले अब 35 से 40 यात्री उड़ान भर सकेंगे। एटीआर-42 उड़ान की प्रक्रिया बीते अप्रैल से चल रही थी। अब एयर इंडिया की सहायक कंपनी एलायंस एयर ने अपने बेड़े में एटीआर-42 विमान को शामिल कर दिया है। हालांकि, दिल्ली से भुंतर वाया चंडीगढ़ के लिए दो उड़ानें होंगी या सिर्फ 42 सीटर ही उड़ेगा, इस बारे में अभी शेड्यूल फाइनल नहीं हुआ है। किराये का भी अभी खुलासा नहीं किया गया है। भुंतर हवाई अड्डे से 72 सीटर जहाज में दिल्ली से 50 से 55 और भुंतर से दिल्ली के लिए मात्र 20 से 22 यात्री ही उड़ान भर पाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed