{"_id":"6af86e463ce12b3a350a9b37","slug":"a-celebration-of-heritage-to-be-held-as-sood-sabha-marks-its-200th-anniversary-shimla-news-c-19-sml1002-820034-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: सूद सभा के 200 साल पूरे होने पर सजेगा विरासत का उत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: सूद सभा के 200 साल पूरे होने पर सजेगा विरासत का उत्सव
विज्ञापन
शहर में 17 नवंबर को होगा भव्य आयोजन, सूद सरकार शिमला डॉक्यूमेंटरी का होगा ग्रैंड प्रीमियर
बाहरी राज्यों के सूद सभा के सदस्य भी लेंगे हिस्से
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। वर्ष 1826 में स्थापित सूद सभा शिमला इस वर्ष अपनी स्थापना के 200 वर्ष पूरे कर रही है। इस उपलक्ष्य में 17 नवंबर को शिमला में भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा। इस ऐतिहासिक अवसर पर दो सदियों की विरासत, सामाजिक एकजुटता और परंपराओं का उत्सव मनाया जाएगा।
कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट से सेवानिवृत्त न्यायाधीश संजय करोल बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। समारोह में हिमाचल के अलावा लुधियाना, सरहिंद और अन्य राज्यों से भी सूद सभा के सदस्य और उनके परिवार शामिल होने के लिए शिमला पहुंचेंगे। 17 नवंबर को राम बाजार स्थित सूद सभा परिसर के रामायण ग्रैंड हॉल में आयोजित होने वाले समारोह की थीम टू सेंचुरीज ऑफ हेरिटेज, टुगेदरनेस फॉरएवर रखी है। समारोह का मुख्य आकर्षण सूद सरकार शिमला डॉक्यूमेंटरी का प्रदर्शन होगा। इस डॉक्यूमेंटरी को न्यूयॉर्क में आयोजित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंटरी का पुरस्कार मिल चुका है। समारोह में इसका ग्रैंड प्रीमियर किया जाएगा। इसके अलावा डॉक्यूमेंटरी के निर्माण से जुड़े फिल्मकारों और कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान विशेष हेरिटेज सत्र भी आयोजित होगा, जिसमें भारती कुठियाला, जवाहर कौल और कपिल शर्मा को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। सूद सभा शिमला के प्रधान राजीव सूद ने बताया कि समारोह में सूद धर्मशाला शिमला के नवीनीकृत 25 कमरों का उद्घाटन भी किया जाएगा। धर्मशाला के कमरों का नवीनीकरण कार्य पूरा कर लिया है।
राजस्थान से शिमला तक सूद समुदाय का सफर
सूद समुदाय का इतिहास वीरता, संघर्ष, पलायन और सामाजिक योगदान की अनूठी गाथा रहा है। समुदाय की वंश परंपरा सोढा राजपूतों और परमार वंश से जुड़ी मानी जाती है। राजस्थान, सिंध और पंजाब से होते हुए समुदाय के लोगों ने हिमाचल के पहाड़ी क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाई। ऐतिहासिक मान्यताओं के अनुसार सरहिंद से विस्थापित होकर सूद परिवार 17वीं शताब्दी में पहाड़ों की ओर आए। इसके बाद वर्ष 1832 से गरली, परागपुर, देहरा, रक्कड़, अंब और ज्वालामुखी सहित अन्य क्षेत्रों से सूद परिवार शिमला पहुंचने लगे। वर्ष 1832 से 1932 के बीच शिमला के विकास में इस समुदाय की महत्वपूर्ण भूमिका रही। व्यापार, वाणिज्य, प्रशासन और सामाजिक कार्यों में समुदाय के लोगों ने उल्लेखनीय योगदान दिया।