{"_id":"68f8e2df29d547e372003469","slug":"a-car-and-an-electricity-board-workshop-were-set-on-fire-in-the-mashobra-area-shimla-news-c-19-sml1002-620279-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: मशोबरा क्षेत्र में बिजली बोर्ड की वर्कशॉप समेत एक कार जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: मशोबरा क्षेत्र में बिजली बोर्ड की वर्कशॉप समेत एक कार जली
विज्ञापन
कूड़े में लगी आग बेकाबू होकर बिजली बोर्ड की वर्कशॉप तक पहुंचीं, कई मशीनें और रिकाॅर्ड भी जला
अग्निशमन विभाग की टीम ने रिहायशी क्षेत्र को आग से बचाया
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी से सटे मशोबरा में बुधवार तड़के कूड़े में लगी आग से सड़क के किनारे खड़ी कार के साथ बिजली बोर्ड की वर्कशॉप में रखी मशीनों समेत रिकॉर्ड जलकर राख गया। आग में लाखों की संपत्ति जल गई है।
अग्निशमन विभाग की टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद लाखों की संपत्ति को जलने से बचा लिया। मामला बुधवार तड़के करीब 4:21 बजे का बताया जा रहा जब नजदीक में ही रहने वाले शख्स ने कूड़े में लगी आग को देखा। उन्होंने मामले की सूचना अग्निशमन विभाग के मालरोड केंद्र को दी। सूचना मिलते ही छोटा शिमला और मालरोड से तीन दमकल वाहन फौरन मौके लिए रवाना हुए। 20 मिनट के भीतर दमकल वाहन मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक कूड़े में लगी आग की जद में आकर एक कार जलकर राख हो गई थी और साथ ही आग बिजली बोर्ड की वर्कशॉप में फैल गई थी। इससे साथ के रिहायशी मकानों और सड़क के किनारे खड़ी गाड़ियों पर भी खतरा मंडरा रहा था।
छोटा शिमला अग्निशमन केंद्र के फायर ऑफिसर भगत सिंह ठाकुर की अगुवाई में 18 लोगों की टीम ने आग पर काबू पाना शुरू किया। सबसे पहले सड़क के किनारे खड़ी गाड़ियों को हटाया गया। आग अगर और फैलती तो इससे साथ लगते दो मकान भी जद में आ सकते थे। दमकल विभाग की टीम ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और करीब 50 लाख की संपत्ति को जलने से बचाया। आग में राजेश कुमार की कार जलकर राख हो गई है जबकि बिजली बोर्ड की वर्कशॉप में रखी थ्री फेज मोटर, डि्रल मशीनें, 200 मीटर एल एंड टी केबल, पीवीसी केबल, एक लाइव मीटर और बोर्ड का रिकॉर्ड जलकर राख हो गया है।
विज्ञापन
सुबह करीब 6:27 तक बिजली बोर्ड ने आग पर काबू पा लिया था। विभाग की मुस्तैदी से साथ लगते राजेंद्र और राजू के मकान बचा लिए गए। इस अग्निकांड में लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। दमकल विभाग की टीम में लीडिंग फायरमैन नरेश कुमार, हेमचंद समेत 18 लोगों की टीम ने आग बुझाने में अहम भूमिका निभाई। हालांकि मशोबरा-2 में आग पर काबू पाने के दौरान अग्निशमन विभाग की दमकल टीम को वाटर हाइड्रेंट नहीं मिलने से दिक्कत का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद एक वाटर वाउजर और दो वाटर टेंडर की मदद से विभाग की टीम ने आग पर काबू पाने में सफलता पाई। छोटा शिमला अग्निशमन केंद्र के स्टेशन फायर ऑफिसर भगतराम ठाकुर ने बताया कि विभाग की टीम ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है। इसमें लाखों की संपत्ति को जलने से बचाया गया है।