{"_id":"3f65a40d16e685aa807c294dfe2b3369","slug":"a-bull-is-creating-problem-at-summerhill","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंगूर से पीछा छूटा था लो अब आ गया ये बैल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंगूर से पीछा छूटा था लो अब आ गया ये बैल
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 05 May 2014 09:57 AM IST
विज्ञापन
केएनएच, हिमलैंड, टिंबर हाउस और बैम्लोई में रहने वाले लोग उत्पादी लंगूर से पीछा छूटने से राहत महसूस कर रहे हैं लेकिन समरहिल के लोग एक लावारिस बैल से आतंकित हैं।
विज्ञापन
लोअर समरहिल मार्केट, टीचर कालोनी, एमआई रूम और सांगटी में इन दिनों पोल्लू नाम के बैल ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। क्षेत्र के आधा दर्जन लोगों को यह बैल टक्कर मार कर लहूलुहान कर चुका है।
विज्ञापन
स्थानीय सुभाष मोदगिल ने बताया है कि बैल राह चलते लोगों पर हमला कर रहा है। सांगटी निवासी नारदो देवी ने कहा कि क्षेत्र से आते जाते यही डर लगा रहता है कि कहीं पोल्लू बैल रास्ते में न मिल जाए।
विज्ञापन
एचपीयू के प्रोफेसर को कर चुका है जख्मी
एमआई रूम निवासी और स्थानीय दुकानदार अजय ने बताया कि बैल उनके घर के पास एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में रहता है और आए दिन लोगों पर हमला करता है। स्थानीय दुकानदार रमन वर्मा ने बताया कि बैल ने एचपी यूनिवर्सिटी के एक प्रोफेसर को भी टक्कर मारकर घायल कर दिया।
शनिवार को एक आदमी को टक्कर मार कर उसकी टांग तोड़ दी। घायल व्यक्ति को रिपन अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। उन्होंने बताया कि बैल क्षेत्र में करीब एक साल से है। बीते कुछ माह से इसने लोगों पर हमला करना शुरू किया है।
स्थानीय निवासी पुष्कर भारद्वाज का कहना है कि इस बैल के आतंक से लोग खौफजदा हैं। समरहिल वार्ड की पार्षद दीक्षा ठाकुर ने बताया कि तीन-चार दिन पहले वन विभाग के वाइल्ड लाइफ विंग को इस समस्या के बारे में अवगत कराया है।