{"_id":"10b2ad5ddccc91f22213f531bf3d0396","slug":"a-boy-left-his-home-in-fear-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा में कम नंबर आने पर छोड़ दिया घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा में कम नंबर आने पर छोड़ दिया घर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Tue, 22 Dec 2015 08:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वार्षिक परीक्षा में कम नंबर आने और परिजनों की डांट से एक छात्र इतना डर गया कि यह घर छोड़कर फरार हो गया। मामला हिमाचल के हमीरपुर का है। यहां पुलिस थाना बड़सर के अंतर्गत टिक्कर गांव से लापता लड़का पुलिस ने इलाहाबाद रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
लड़के को परिजनों को सौंप दिया है। लड़का 6 दिसंबर को अचानक लापता हो गया था। सुमना देवी निवासी टिक्कर, बड़सर ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसका बेटा सूरज कुमार 6 दिसंबर को घर से बिझड़ बाजार में एटीएम से पैसे निकालने गया था। उसके बाद गायब हो गया।
विज्ञापन
शिकायत पर पुलिस ने टीम का गठन किया। लड़के को पुलिस ने रविवार को इलाहाबाद रेलवे स्टेशन से बरामद किया है। बयान कलमबद्ध करने के बाद लड़के को परिजनों को सौंप दिया है। लड़के ने अपने बयान में कहा कि है कि उसके परीक्षा में कम नंबर आए थे।
विज्ञापन
परिजनों की डांट के डर से वह घर छोड़कर काम की तलाश में चला गया था। पुलिस टीम में नरेश कुमार, चमन लाल और अजय कुमार शामिल रहे। एएसपी डॉ. शिव कुमार ने कहा कि पुलिस ने लड़के दो सप्ताह के भीतर ट्रेसआउट कर लिया है। उसे सुरक्षित परिजनों के हवाले कर दिया गया है।