फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   A 328 feet tall statue of Lord Buddha will be built at the estuary of the Atal Tunnel rohtang

अटल टनल के मुहाने पर बनेगी भगवान बुद्ध की 328 फीट ऊंची प्रतिमा

Sat, 03 Oct 2020 12:47 PM IST
Krishan Singh अशोक राणा, अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति)
अशोक राणा, अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 03 Oct 2020 12:47 PM IST
विज्ञापन
A 328 feet tall statue of Lord Buddha will be built at the estuary of the Atal Tunnel rohtang
अटल सुंरग रोहतांग - फोटो : अमर उजाला

अटल टनल रोहतांग के उत्तरी पोर्टल में पीर पंजाल की पहाड़ी में जल्द ही सैलानी देश की सबसे ऊंची भगवान बुद्ध की विशाल प्रतिमा का दीदार कर पाएंगे। 3200 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित टनल के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाहौलियों को करीब 500 करोड़ रुपये की एक और बड़ी परियोजना की सौगात देने जा रहे हैं। टनल के नॉर्थ पोर्टल से कुछ ही दूरी पर पीरपंजाल की पहाड़ी कुरेद (कार्विंग) कर अफगानिस्तान के बामियान की तर्ज पर भगवान बुद्ध की 328 फीटी (100 मीटर) ऊंची प्रतिमा बनाई जाएगी। इस पर करीब 500 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस प्रोजेक्ट को खुद प्रधानमंत्री सहमति दे चुके हैं।  हिमाचल सरकार के इस प्रस्ताव को केंद्र सरकार ने अपनी सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन


प्रतिमा का निर्माण केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय की देखरेख में गुजरात की एक निजी फर्म को सौंपा जाएगा। सिस्सू गांव के पार विख्यात वॉटर फाल के पास पीरपंजाल की पहाड़ी को कुरेद कर बुद्ध प्रतिमा बनाई जाएगी। हिमाचल के पर्यटन सचिव देवेश कुमार के मुताबिक हजारों साल पहले अफगानिस्तान के बामियान में बुद्ध की प्रतिमा बनाने के लिए जिस कार्विंग तकनीक का इस्तेमाल किया गया था उसी तर्ज पर लाहौल में प्रतिमा बनेगी। तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने बताया कि पहाड़ के एक हिस्से को पहले समतल किया जाएगा, फिर रॉक कार्विंग तकनीक से बुद्ध भगवान की विशाल प्रतिमा पहाड़ पर उकेरी जाएगी। इससे जनजातीय इलाके में टूरिज्म को संजीवनी मिलेगी। मारकंडा के मुताबिक पहाड़ में रॉक टेस्टिंग की प्रक्रिया पूरी हो गई है। सिस्सू में जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रतिमा के प्रस्तावित स्थान को दिखाया जाएगा। पहाड़ के जिस हिस्से में प्रतिमा का निर्माण होना है, ठीक उसके वामतट पर प्रधानमंत्री की जनसभा होगी।  

विज्ञापन

विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमाएं

प्रतिमा का नाम            प्रतिमा                 ऊंचाई         देश
1 स्टैच्यू ऑफ यूनिटी     सरदार पटेल          597 फीट    भारत
2 स्प्रिंग टेंपल               बुद्ध                       420          चीन
3 लेक्यून सेटक्यार       बुद्ध                        380         म्यामार
4 उशिकु दायबुत्सु        बुद्ध                       330         जापान
4 सेंदाई डाइकानन       न्योरीन कन्नन           330       जापान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed