फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   A 10 feet high wall will be built at Suicide Point in Kinnaur

किन्नौर में सुसाइड प्वाइंट पर बनेगी 10 फीट ऊंची दीवार, यहां युवक ने कूदकर दी थी जान

Mon, 02 Mar 2020 06:53 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, रिकांगपिओ (किन्नौर)
अमर उजाला नेटवर्क, रिकांगपिओ (किन्नौर) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 02 Mar 2020 06:53 PM IST
विज्ञापन
A 10 feet high wall will be built at Suicide Point in Kinnaur
सुसाइड प्वाइंट किन्नौर - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के किन्नौर जिले के कल्पा रोघी सड़क पर सुसाइड प्वाइंट को जिला प्रशासन ने सुरक्षित करने का निर्णय लिया है। सुसाइड प्वाइंट पर 10 फीट ऊंची दीवार बनाई जाएगी और इसके ऊपर क्रैश बैरियर लगाए जाएंगे। प्रशासन घटनास्थल पर साइन बोर्ड भी लगाएगा। हालांकि, जिला प्रशासन ने पिछले साल इस सुसाइड प्वाइंट को सुरक्षित करने के आदेश दिए थे, लेकिन अक्तूबर में ठंड और तापमान कम होने की वजह से लोनिवि ने इसका कार्य शुरू नहीं किया। 

विज्ञापन


बीते दिन रोघी संपर्क मार्ग पर रविवार दोपहर 30 वर्षीय युवक ने करीब 900 मीटर गहरी खाई में कूदकर आत्महत्या कर ली थी। इससे पूर्व उसने फेसबुक अकाउंट में गुडबाय लाइफ की पोस्ट डाली थी। दो रिश्तेदारों के साथ कल्पा होते हुए रोघी घूमने निकला था। जब तीनों सुसाइड प्वाइंट की जगह पहुंचे तो वे यहां बैठ गए। अचानक विजेंद्र ने मोबाइल सड़क पर फेंका और गहरी खाई में कूद गया। 
विज्ञापन


उधर, एसपी किन्नौर एसआर राणा ने बताया कि अभी तक बीमार होने के कारण सुसाइड करने का मामला सामने आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि लोनिवि को घटनास्थल पर 10 फीट ऊंची दीवार बनाने और क्रैश बैरियर लगाने को कहा है। उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर सूचना पट्ट भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त किन्नौर गोपाल चंद ने बताया कि सुसाइड प्वाइंट को सुरक्षित करने के लिए लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए हैं। जल्द रोघी सड़क के पास सुसाइड प्वाइंट को सुरक्षित किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग रिकांगपिओ के एक्सईएन वीरेंद्र गुलेरिया ने बताया कि पिछले साल अक्तूबर में  अधिक ठंड होने पर सुसाइड प्वाइंट को सुरक्षित नहीं कर पाए। इस साल गर्मियों में जल्द टेंडर कर यह काम पूरा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed