{"_id":"64411e2c9da2f7755e015549","slug":"9th-class-students-will-get-free-practical-books-in-schools-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूलों में मुफ्त मिलेंगी प्रैक्टिकल पुस्तिकाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूलों में मुफ्त मिलेंगी प्रैक्टिकल पुस्तिकाएं
Thu, 20 Apr 2023 04:47 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 20 Apr 2023 04:47 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के हमीरपुर के हथली खड्ड स्थित पुस्तक वितरण केंद्र की ओर से मार्च के प्रथम सप्ताह में ही खंड स्तर पर इन प्रैक्टिकल पुस्तिकाओं का आवंटन करवा दिया गया है।
विज्ञापन
किताबे(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शैक्षणिक सत्र 2023-24 में सरकारी स्कूलों में नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों को निशुल्क प्रैक्टिकल पुस्तिकाएं आवंटित की जाएंगी। विद्यार्थियों को स्कूलों में पाठ्यक्रम की पुस्तिकाओं के साथ ये पुस्तकें भी वितरित की जाएंगी। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के हमीरपुर के हथली खड्ड स्थित पुस्तक वितरण केंद्र की ओर से मार्च के प्रथम सप्ताह में ही खंड स्तर पर इन प्रैक्टिकल पुस्तिकाओं का आवंटन करवा दिया गया है। शीघ्र ही स्कूलों में नौवीं कक्षा 13,953 प्रैक्टिकल पुस्तिकाएं विद्यार्थियों को आवंटित कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
पूर्व में जिला हमीरपुर के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल पुस्तिकाओं को खरीदने के लिए 70 रुपये खर्च करने पड़ते थे। अब स्कूलों में नि:शुल्क प्रैक्टिकल पुस्तिकाएं मिलने से विद्यार्थियों को लाभ होगा और प्रैक्टिकल पुस्तिकाएं खरीदने के लिए अलग से रुपये नहीं खर्च करने होंगे। उधर, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड हमीरपुर स्थित पुस्तक वितरण केंद्र के प्रभारी विनीत शर्मा ने कहा कि शैक्षणिक सत्र 2023-24 में नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए 13,953 प्रैक्टिकल पुस्तिकाएं खंड स्तर पर भेज दी गई हैं। शीघ्र स्कूलों में प्रैक्टिकल पुस्तिकाओं का आवंटन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन