फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   99.84 percent members verified on e family, asked to provide data of families at panchayat level

हिमाचल: ई-परिवार पर 99.84 फीसदी सदस्य सत्यापित, पंचायत स्तर पर परिवारों का डाटा देने को कहा

Mon, 10 Feb 2025 06:02 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 10 Feb 2025 06:02 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि ई-परिवार प्रणाली एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है, जिसे ग्राम पंचायत स्तर पर परिवारों का डाटा प्रबंधित करने के लिए बनाया गया है। 

विज्ञापन
99.84 percent members verified on e family, asked to provide data of families at panchayat level
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि ई-परिवार रजिस्टर पर 99.84 फीसदी परिवार सदस्यों का सत्यापन किया जा चुका है। इस पहल में कुल 75,18,296 परिवार सदस्यों में से 75,05,913 सदस्यों का सत्यापन कार्य पूरा कर लिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ई-परिवार प्रणाली एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है, जिसे ग्राम पंचायत स्तर पर परिवारों का डाटा प्रबंधित करने के लिए बनाया गया है। हर पंचायत सचिव को अपने क्षेत्र के परिवारों का डाटा दर्ज करने और अपडेट करने के लिए सुरक्षित लॉगइन की सुविधा प्रदान की गई है। इस प्रणाली को अधिक सटीक और प्रभावी बनाने के लिए 27 अप्रैल 2024 से अनिवार्य किया गया है। ई-परिवार एक महत्वपूर्ण डिजिटल पहल है, जिससे नए परिवारों को जोड़ने और मौजूदा रिकॉर्ड में आवश्यक सुधार करने की प्रक्रिया आसान हो गई है। इसके अलावा, परिवार के विवरण को राशन कार्ड से जोड़ने का कार्य भी जारी है, जिससे सेवाओं को और बेहतर बनाया जा सके।

विज्ञापन

सुक्खू ने कहा कि ई-परिवार पोर्टल के माध्यम से परिवार नकल, विवाह प्रमाण-पत्र और बीपीएल प्रमाण-पत्र जैसी सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध करवाई जा रही हैं। सरकार आधुनिक तकनीक के उपयोग से प्रशासन को अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। सभी विभागों को डिजिटल समाधान अपनाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार हो सके, पारदर्शिता बढ़े और एक नागरिक-केंद्रित प्रणाली विकसित की जा सके। उन्होंने कहा कि यह पहल कागजी कार्रवाई को कम करने, प्रक्रियाओं को आसान बनाने और सरकारी सेवाओं को लोगों के घर-द्वार तक पहुंचाने में मदद करेगी। ई-परिवार पहल राज्य सरकार की डिजिटल हिमाचल की सोच का प्रमाण है, जिससे शासन को अधिक सुगम, प्रभावी और पारदर्शी बनाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed