{"_id":"55b11c92766423abc99d073cfbed0737","slug":"96-thousand-fines-levied-on-goods-without-bill","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना बिल के सामान पर वसूला 96 हजार जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना बिल के सामान पर वसूला 96 हजार जुर्माना
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 04 Aug 2014 10:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आबकारी एवं कराधान विभाग की टीम ने रविवार को सोलन के कंडाघाट से राजधानी शिमला के कुफरी तक एनएच पर नाके लगाकर गाड़ियों की चैकिंग का अभियान चलाया।
विज्ञापन
इसमें टीम ने बिना बिल का सामान पकड़ा और पैसेंजर एंड गुड्स टैक्स के मामले पकड़कर 96 हजार का टैक्स और पेनल्टी वसूल की। विभाग के सहायक आयुक्त सतीश शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि रविवार को विशेष अभियान पर भेजी गई टीम में ईटीओ इंद्र शर्मा, एईटीओ लाल चंद चौहान, इंस्पेक्टर हंस राज शर्मा और सहयोगी कर्मचारियों ने गाड़ियों की चैकिंग के दौरान 50 वाहनों से बिना बिल लाई जा रही बीड़ी-सिगरेट, सरिया और अन्य सामान पकड़ा।
विज्ञापन
पैसेंजर एंड गुड्स टैक्स न चुकाने वाले वाहनों को पकड़कर मौके पर ही मालिकों से 96 हजार की टैक्स और पैनल्टी वसूल की।