फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   सरकार के दावे फेल, केल्टी नहीं पहुंचा पानी

सरकार के दावे फेल, केल्टी नहीं पहुंचा पानी

Tue, 14 May 2019 01:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2019 01:06 PM IST
विज्ञापन
सरकार के दावे फेल, केल्टी नहीं पहुंचा पानी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। राजधानी के केल्टी क्षेत्र में पानी की सप्लाई देने के सरकार और आईपीएच विभाग के दावे फेल हो गए। सोमवार को भी इलाके के लिए पानी की सप्लाई चालू नहीं हो पाई।
वहीं पानी न मिलने से स्थानीय लोगों के सब्र का बांध टूट गया। कहा नेता चुनाव प्रचार में व्यस्त है। इसीलिए जनता का दर्द नहीं दिख रहा। कई लोग उस जगह पर भी पहुंचे जहां पाइपलाइन बिछाने का काम चल रहा था। आईपीएच के अधिकारियों से पूछते रहे कि आखिर कब तक लाइन बिछाने का काम पूरा होगा। कई लोग दिनभर बर्तन लेकर टैंकर के इंतजार में सड़क पर बैठे रहे। लेकिन टैंकर नहीं आया।
विज्ञापन

केल्टी के अलावा चैली पंचायत के कई इलाकों में भी पेयजल संकट चल रहा है। इन इलाकों को भी आईपीएच इसी टैंक से पानी की सप्लाई दे रहा था। आईपीएच विभाग हर हाल में सोमवार शाम तक पानी की सप्लाई देने के दावे कर रहा था, लेकिन मौके पर पाइपलाइन बिछाने का काम ही पूरा नहीं हो पाया। लाइन बिछाने का काम अब मंगलवार दोपहर तक ही पूरा होने की उम्मीद है। आईपीएच विभाग के अधिशासी अभियंता राकेश वैद्य ने कहा कि पाइपलाइन बिछाने का काम लगभग पूरा हो गया है। मंगलवार को दोपहर तक लोगों के घरों में सप्लाई शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम में फंसे टैंकर, लोग परेशान
इलाके के लिए पानी की सप्लाई ले जा रहे पानी के टैंकर सोमवार सुबह जाम में फंसे रहे। इसके चलते लोगों को पानी नहीं मिल पाया। उधर आईपीएच ने टैंकरों से केल्टी में अपने टैंक में पानी भरा और कुछ देर के लिए लोगों को पानी की सप्लाई दी। लोगों ने घरों में पीने लायक पानी भरा। हालांकि कई ऐसे मकान भी रहे जहां एक बाल्टी पानी भी नसीब नहीं हो पाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क से सटे घरों में तो लोग टैंकरों से पानी ले रहे हैं, लेकिन जहां सड़क नहीं है, वहां लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कतें आ रही हैं।


सोर्स बचाते तो न होती किल्लत
स्थानीय लोगों का कहना है कि आईपीएच की लापरवाही से सोर्स सूख गया है। कहा कि जिस नाले से इस इलाके के लिए पानी लिफ्ट हो रहा है, वहां अभी भी कुछ पानी मौजूद है। लेकिन सही रख रखाव न होने के कारण यह सोर्स भूमिगत होता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed