फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   गेयटी थियेटर में चित्रकला प्रदर्शनी

चित्रों में उकेरी महिलाओं की परिवार के प्रति दी गई कुर्बानी

Fri, 03 May 2019 11:28 AM IST
शिमला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: शिमला ब्यूरो Updated Fri, 03 May 2019 11:28 AM IST
विज्ञापन
गेयटी थियेटर में चित्रकला प्रदर्शनी
- फोटो : अमर उजाला

गेयटी थियेटर में फाइन आर्ट्स कॉलेज के छात्र की चित्रकला प्रदर्शनी देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी। तीन दिवसीय इस प्रदर्शनी में करीब 150 से अधिक चित्र रखे गए हैं। चित्रकला प्रदर्शनी में आदित्य ने महिलाओं के महत्व को दर्शाया गया।

विज्ञापन


चित्रों से बताया है कि पहाड़ की महिलाओं की जिंदगी किस तरह गुजरती है। घर के चूल्हे चौके से लेकर बच्चों के पालन पोषण और खेत खलियानों तक महिलाओं की मेहनत को कलाकारों ने अपने चित्रों में चित्रित किया है। आदित्य ने अपनी चित्रकला में महिला को विश्व मां के रूप में चित्रित किया है।

विज्ञापन

गेयटी थियेटर में चित्रकला प्रदर्शनी

चित्रकला में एक महिला और पुरुष को दिखाया है। इसमें महिला को एक मां, बहन और पत्नी के रूप में चित्रित किया है। इस चित्र लोग काफी प्रशंसा कर रहे हैं। प्रदर्शनी में महिलाओं की बहुत सी पेंटिंग रखी गई हैं। इसमें महिलाओं की जवानी से लेकर बुढ़ापे तक को दिखाया है। संदेश दिया है कि महिला किस कदर अपने आप को पूरे परिवार को समर्पित कर देती है।

आदित्य ने अपनी चित्रकला में प्राकृतिक सुंदरता को भी प्रदर्शित किया है। चित्रकला में शिमला की सुंदर पहाड़ी में बैठे गांव के लोगों की संस्कृति और उनके जीवनयापन को प्रदर्शित किया है। आदित्य ने कहा कि चित्रकला प्रदर्शनी का उद्देश्य युवा को महिला के प्रति समान और अपनी संस्कृति का संरक्षण करने के संदेश के लिए लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed