{"_id":"5cc9d760bdec220708712e18","slug":"91556731744-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के निर्देशों पर अमल नहीं, चाबा से पानी मिलने में अभी लगेगा वक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के निर्देशों पर अमल नहीं, चाबा से पानी मिलने में अभी लगेगा वक्त
Thu, 02 May 2019 11:32 AM IST
शिमला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 11:32 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चाबा पेयजल परियोजना के जरिये सतलुज का पानी शिमला पहुंचने में अभी कुछ दिन और लगेंगे। परियोजना का काम अभी पूरा नहीं हो पाया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 30 अप्रैल तक काम पूरा करने के निर्देश दिए थे। लेकिन परियोजना में अभी काफी काम बचा है। बिजली आपूर्ति भी शुरू नहीं हो पाई है। परियोजना तक बिजली की लाइन बिछा दी लेकिन कनेक्शन देने संबंधी काम कागजी कार्रवाई में उलझा है।
विज्ञापन
इसके अलावा पाइपलाइन बिछा दी है लेकिन इसे भी दो-तीन जगह जोड़ा जाना हैं। पंप इंस्टालेशन का काम अंतिम चरण में हैं। आईपीएच विभाग दावा कर रहा है कि एक हफ्ते में पेयजल सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। लेकिन मौके पर हो रहे काम को देखते हुए 15 मई तक ही इस परियोजना के चालू होने की उम्मीद है। शहर में अभी पानी का संकट नहीं है। ऐसे में चाबा परियोजना में हो रही देरी का ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। बाकी पांच परियोजनाओं से शिमला को इन दिनों 50 एमएलडी से अधिक पानी मिल रहा है।
विज्ञापन
भाजपा पार्षदों के साथ मेयर ने लिया जायजा
महापौर कुसुम सदरेट भाजपा पार्षदों के साथ बुधवार को चाबा पहुंची और काम का जायजा लिया। मौके पर मौजूद एसडीओ रंजीव शर्मा ने दावा किया कि एक हफ्ते में सप्लाई चालू हो जाएगी। कहा कि ज्यादातर काम पूरा कर लिया गया है। महापौर ने बिजली कनेक्शन न मिलने पर बिजली बोर्ड से जल्द बैठक करने की बात कही। निर्देश दिए कि जल्द चाबा में दो पंप चलाकर पानी की सप्लाई शुरू की जाए। इस दौरान पार्षद किमी सूद, आरती चौहान, शैलेंद्र चौहान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
डिप्टी मेयर शिमला में, कांग्रेस पार्षदों ने उठाए सवाल
महापौर और भाजपा पार्षदों के दौरे में डिप्टी मेयर राकेश शर्मा शामिल नहीं हुए। आचार संहिता के बीच मेयर और पार्षदों के अचानक दौरे पर सवाल उठने भी शुरू हो गए हैं। कांग्रेस पार्षद सिमी नंदा ने कहा कि आखिर सभी पार्षदों को साथ क्यों नहीं लिया गया ? ऐसे गुपचुप जाने की जरूरत क्यों पड़ी। डिप्टी मेयर को क्यों नहीं ले जाया गया।