फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   महिलाकर्मी के समर्थन में उतरी कर्मचारी यूनियन

भाजपा पार्षद से विवाद मामला : महिला कर्मी आज देगी नोटिस का जवाब

Wed, 03 Apr 2019 10:25 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 03 Apr 2019 10:25 AM IST
विज्ञापन
महिलाकर्मी के समर्थन में उतरी कर्मचारी यूनियन
नगर निगम आयुक्त पंकज राय - फोटो : फाइल फोटो

नगर निगम में भाजपा पार्षद से दुर्व्यवहार मामले में सभी पार्षदों के एकजुट होने के बाद अब कर्मचारी यूनियन भी महिला कर्मी के समर्थन में उतर आई है। यूनियन का कहना है कि कर्मचारी महिला कर्मी के साथ है। हालांकि, महिला कर्मचारी ने अभी तक इस मामले में यूनियन से मदद नहीं मांगी है। लेकिन यूनियन का कहना है कि बुधवार को फैसला लिया जाएगा कि इस मामले पर आगे क्या करना है।

विज्ञापन


यूनियन के पदाधिकारियों का दावा है कि इस मामले को मिल बैठकर सुलझा लिया जाएगा। यूनियन के कई कर्मचारी जहां महिला नेता के समर्थन में हैं वहीं कई ऐसे भी हैं जो यूनियन को इस मामले से अलग रखना चाहते हैं। कई कर्मचारी महिला कर्मी के समर्थन में सोमवार को आयुक्त से भी मुलाकात कर चुके हैं। उधर, महिला कर्मचारी बुधवार को इस मामले में अपना जवाब भी आयुक्त को देंगी।
विज्ञापन


आयुक्त ने नोटिस जारी करते हुए महिला कर्मचारी से जवाब तलब किया था। महिला कर्मचारी पर क्या कार्रवाई होगी, इसका फैसला आयुक्त कर्मचारी का जवाब मिलने के बाद लेंगे। यूनियन के अध्यक्ष ओपी ठाकुर और महासचिव सुरेश शर्मा का कहना है कि यूनियन कर्मचारी के साथ है। कहा कि इस मामले को बैठकर सुलझाने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्षद एकजुट, मुश्किल में प्रशासन
इस मामले पर सभी दलों के पार्षद एकजुट हैं। ऐसे में प्रशासन पर भी कार्रवाई का दबाव है। निगम प्रशासन के सामने एक ओर कर्मचारी हैं, जिनसे रोज काम लेना है तो दूसरी ओर चुने हुए प्रतिनिधि, जो जनता के कामों के लिए फाइलें लेकर निगम कार्यालय आते हैं। पार्षद लिखित माफीनामे पर अड़े हैं जबकि महिला कर्मी ऐसा करने से इंकार कर चुकी हैं। देखना होगा कि प्रशासन कैसे यह मामला सुलझाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed