{"_id":"5bc367adbdec2269945c90ee","slug":"91539532717-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्कुलर रोड पर गिरे पेड़, दो कारें क्षतिग्रस्त, हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्कुलर रोड पर गिरे पेड़, दो कारें क्षतिग्रस्त, हादसा टला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 15 Oct 2018 11:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सबसे व्यस्त रहने वाले सर्कुलर रोड पर हिमलैंड के पास रविवार शाम बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां देवदार के दो पेड़ सड़क पर आ गिरे। इससे सड़क किनारे खड़ी दो कारों को नुकसान पहुंचा है। पेड़ गिरने के बाद सर्कुलर रोड पर शाम करीब सवा छह बजे तक यातायात ठप रहा। गनीमत रही कि कोई चपेट में नहीं आया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। हैरत की बात है कि कई पेड़ लोगों की जान के लिए खतरा बने हुए हैं। लेकिन, इन्हें काटने में आला अफसर गंभीर नहीं हैं।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि करीब साढ़े पांच बजे अचानक देवदार के दो पेड़ एक साथ सड़क पर आ गिरे। इस दौरान सड़क खाली थी, लेकिन सड़क के किनारे दो कारें पार्क थीं। पेड़ गिरने से दोनों कारों को नुकसान पहुंचा है। वहीं, सड़क किनारे बने फुटपाथ की रेलिंग भी टूट गई। गनीमत यह रही कि इस दौरान कोई गाड़ी यहां से नहीं गुजर रही थी। रविवार की छुट्टी के चलते सड़क खाली थी।
विज्ञापन
बाकी दिन शाम पांच बजे के बाद सर्कुलर रोड पर वाहनों की आवाजाही कई गुना अधिक रहती है। जिस जगह पर दोनों पेड़ गिरे हैं उससे बस स्टॉपेज भी चंद कदम दूर पर है। यहां काफी लोग बस का इंतजार करते हैं। लेकिन छुट्टी के चलते स्टॉपेज खाली था।
विज्ञापन
वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची लेकिन तब तक सर्कुलर रोड पर लंबा जाम लग गया। बाद में पेड़ काटकर यातायात बहाल किया गया। नगर निगम महापौर कुसुम सदरेट ने बताया कि सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम को मौके पर भेज दिया था। हादसे में फिलहाल किसी तरह के जानी नुकसान की सूचना नहीं है।
बड़े वाहनों के लिए बाईपास होते डायवर्ट किया ट्रैफिक
सर्कुलर रोड पर पेड़ गिरने के बाद वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई। हिमलैंड से बैम्लोई और टालैंड तक वाहनों की लंबी कतारें लग गई। ट्रैफिक जाम के कारण लोगों को पैदल ही आवाजाही करनी पड़ी।
एसडीएम शिमला शहरी नीरज चांदला ने बताया कि पेड़ गिरने की सूचना मिलते ही पेड़ हटाने के लिए वन विभाग के कर्मियों को निर्देश दे दिए गए थे। कुछ देर के लिए बड़े वाहनों को टूटीकंडी बाईपास होते डायवर्ट किया गया था। पेड़ हटाने के बाद यातायात सुचारु कर दिया गया।