{"_id":"5b4638214f1c1bb6248b5a45","slug":"91531328545-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेल्पलाइन को छोड़िए, पहले एक्सचेंज सेवा सुधारे निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेल्पलाइन को छोड़िए, पहले एक्सचेंज सेवा सुधारे निगम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 12 Jul 2018 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहरवासियों को 24 घंटे हेल्प लाइन सेवा की सुविधा देने जा रहे नगर निगम की खुद की एक्सचेंज सेवा इन दिनों ठप पड़ी है। दिन के समय भी एक्सचेंज में जनता के फोन नहीं उठाए जा रहे। ऐसा नहीं है कि निगम को इसकी जानकारी नहीं है। कई अफसर इस बारे में पहले भी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन एक्सचेंज सेवा सुधारने के लिए कोई तैयार नहीं।
विज्ञापन
निगम ने बाकायदा एक्सचेंज चलाने के लिए कर्मचारियों की तैनाती कर रखी है। लेकिन कर्मचारी इसे गंभीरता से नहीं ले रहे। उधर निगम की लापरवाही का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। बुधवार सुबह करीब 11 बजे कई लोगों ने मदद के लिए निगम की एक्सचेंज में फोन घुमाया लेकिन जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
निगम ने यह एक्सचेंज सेवा इसलिए शुरू की थी ताकि जनता या दूसरे सरकारी महकमे इस सेवा के जरिये निगम की विभिन्न शाखाओं के कर्मचारियों से संपर्क कर सकें। शिकायतों या मदद के लिए जल शाखा, रोड एंड बिल्डिंग और किसी अधिकारी से संपर्क करना हो तो इस सेवा का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन इन दिनों यह सेवा बदहाल है।
विज्ञापन
महापौर कुसुम सदरेट ने कहा कि जनता को परेशानी नहीं आने दी जाएगी। एक्सचेंज में फोन क्यों नहीं उठ रहें इसका पता लगाया जाएगा। लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।