{"_id":"59ef71f94f1c1b0d698b748f","slug":"91508864505-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर झूला यूपी का निवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे पर झूला यूपी का निवासी
Updated Tue, 24 Oct 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जोल (ऊना)। पुलिस चौकी जोल के तहत पंचायत तलमेहड़ा के गांव खैरियां में एक व्यक्ति ने फंदे पर झूलकर जान दे दी। मृतक की पहचान संदीप कुमार निवासी हरदोई, यूपी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। मृतक का शव पंखे से लटका मिला है। जानकारी के अनुसार खैरियां में यूपी निवासी संदीप कुमार दिहाड़ी मजदूरी का काम करता था। सोमवार को उसके साथी और संदीप खाना खाने के बाद सो गए। सुबह उसके साथियों ने देखा तो संदीप पंखे से लटका हुआ था। इसे देख सभी के होश फाख्ता हो गए। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पंखे से उतारा और शव को कब्जे में लिया। बताया जा रहा है कि प्रवासी युवक तलमेहड़ा में काम करता था। संदीप ने आत्महत्या किन कारणों से की, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले को लेकर उसके साथियों से भी पूछताछ कर रही है। उधर, थाना प्रभारी बंगाणा कमल नैन शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद होगा। प्राथमिक दृष्टि में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।